शिक्षा-रोजगार

CBSE 12वीं में एल.पी. सवाणी ग्रुप ऑफ स्कूल्स का शानदार रिजल्ट: 73 छात्रों को A1 ग्रेड, 191 को A2

सूरत: एल.पी. सवाणी ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने CBSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार परिणाम हासिल किया है। स्कूल ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता की परंपरा को कायम रखा है।

घोषित परिणामों में 73 विद्यार्थियों ने A1 ग्रेड प्राप्त कर स्कूल का गौरव बढ़ाया, जबकि 191 विद्यार्थियों ने A2 ग्रेड हासिल कर उल्लेखनीय सफलता दर्ज की। खास बात यह रही कि 20 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर बेहतरीन प्रदर्शन किया।

स्कूल प्रबंधन मंडल के चेयरमैन मावजीभाई सवाणी, वाइस चेयरमैन डॉ. धर्मेंद्र सवाणी और डायरेक्टर पूर्वीबेन सवाणी ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग की भी सराहना की।

स्कूल परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button