बिजनेससूरत

किरण हॉस्पिटल ने नेक्स्ट-जेन रेडिएशन ऑन्कोलॉजी टेक्नोलॉजीज के साथ गुजरात में एडवांस्ड कैंसर केयर को मजबूत किया

सूरत, गुजरात : गुजरात में कैंसर लगातार एक बड़ी चुनौती बना हुआ है, जिसमें ओरल (मुंह का) कैंसर राज्य की सबसे गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्याओं में से एक बनकर उभरा है। कैंसर के बढ़ते मामलों के साथ-साथ, बीमारी का देर से पता चलना एक बड़ी चिंता का विषय है, जिसके कारण अक्सर बीमारी एडवांस स्टेज तक पहुँच जाती है और इलाज के परिणाम उतने बेहतर नहीं मिल पाते। इसलिए, जीवित रहने की दर और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए जागरूकता बढ़ाना, स्क्रीनिंग तक पहुँच आसान बनाना और समय पर इलाज (इंटरवेंशन) सुनिश्चित करना बेहद महत्वपूर्ण है।

स्वास्थ्य सेवा की इस बढ़ती जरूरत को पूरा करते हुए, सूरत के किरण हॉस्पिटल ने एडवांस्ड डायग्नोस्टिक्स, मल्टीडिसिप्लिनरी ट्रीटमेंट अप्रोच और सीमेंस हेल्थीनियर्स के कैंसर केयर बिजनेस ‘वेरियन’ की नेक्स्ट-जेनरेशन रेडिएशन ऑन्कोलॉजी टेक्नोलॉजीज (जिसमें ETHOS, Halcyon और TrueBeam शामिल हैं) के माध्यम से अपनी व्यापक कैंसर केयर सेवाओं को और मजबूत किया है।
किरण हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. हर्षद जोशी ने इनोवेशन, विशेषज्ञता और करुणा से प्रेरित एक व्यापक स्वास्थ्य संस्थान के रूप में अस्पताल के विकास पर प्रकाश डाला।

साथ ही, उन्होंने विश्व स्तरीय और मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने की अस्पताल की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा, “किरण हॉस्पिटल का कॉम्प्रिहेंसिव कैंसर केयर डिपार्टमेंट (व्यापक कैंसर देखभाल विभाग) मेडिकल, सर्जिकल, रेडिएशन, न्यूक्लियर ऑन्कोलॉजी और पैलिएटिव मेडिसिन के विशेषज्ञों को एक साथ लाता है, ताकि हर मरीज के लिए व्यक्तिगत (पर्सनलाइज्ड) उपचार योजना तैयार की जा सके। एक मल्टीडिसिप्लिनरी ट्यूमर बोर्ड दृष्टिकोण के माध्यम से, विशेषज्ञ मिलकर सबसे उपयुक्त उपचार मार्ग तय करते हैं।

अस्पताल की ऑन्कोलॉजी क्षमताओं में जेनेटिक काउंसलिंग और वंशानुगत कैंसर जोखिम मूल्यांकन (हेरेडिटरी कैंसर रिस्क असेसमेंट), जेनेटिक ड्रग टेस्टिंग, स्कैल्प कूलिंग थेरेपी द्वारा समर्थित एडवांस्ड कीमोथेरेपी सेवाएँ, रोबोटिक सर्जरी, सेंटिनल लिम्फ नोड बायोप्सी, HIPEC और सटीक निदान व उपचार योजना के लिए हाई-डोज थेरेपी व SPECT इमेजिंग सहित एडवांस्ड न्यूक्लियर मेडिसिन सेवाएँ भी शामिल हैं।”

किरण हॉस्पिटल के सीएओ डॉ. मुकेश पटेल ने संस्थान की उन्नत क्षमताओं और पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच में सुधार लाने पर इसके निरंतर ध्यान को रेखांकित किया। उन्होंने आगे कहा: “किरण हॉस्पिटल में हमारी प्रतिबद्धता केवल एडवांस्ड कैंसर ट्रीटमेंट प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि कैंसर की रोकथाम, शुरुआती पहचान और सामुदायिक जागरूकता के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम बनाने की भी है। अत्याधुनिक तकनीकों और क्लीनिकल विशेषज्ञता में निवेश करने के साथ-साथ, हम कैंसर के जोखिम कारकों और समय पर स्क्रीनिंग के महत्व के बारे में जनता की समझ को बेहतर बनाने के लिए सक्रिय रूप से काम करते हैं। ‘स्टूडेंट हेल्थकेयर नॉलेज प्रोग्राम’ जैसी पहलों के माध्यम से, हम स्कूल और कॉलेज के छात्रों के बीच तंबाकू के सेवन के खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाते हैं।”

इसके अलावा, अस्पताल अपने ‘मिशन हेल्थकेयर प्रोग्राम’ के तहत कैंसर-केंद्रित स्वास्थ्य जांच पहल भी चलाता है और महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी विशेष पहलों के माध्यम से स्तन और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देता है, जिसमें सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण और प्रिवेंटिव स्क्रीनिंग कार्यक्रमों तक पहुँच शामिल है।

किरण हॉस्पिटल के ऑन्कोलॉजी सर्विसेज एंड रिसर्च के डायरेक्टर डॉ. शांति प्रकाश श्रीवास्तव, कंसलटेंट रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. पंकज अग्रवाल, और कंसलटेंट रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सामदरिया ने रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग के अन्य कंसलटेंट्स के साथ मिलकर कैंसर के इलाज के परिणामों को बेहतर बनाने में शुरुआती निदान और उन्नत उपचार तकनीकों तक पहुँच के बढ़ते महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं, गुजरात के भीतर सटीकता-आधारित कैंसर देखभाल की पहुँच का विस्तार करना यह सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है कि मरीजों को उनके घर के करीब समय पर और उच्च गुणवत्ता वाला इलाज मिल सके, जिससे बेहतर क्लीनिकल परिणाम भी प्राप्त हो सकें। उन्होंने आगे इस बात पर जोर दिया कि रेडिएशन ऑन्कोलॉजी में प्रगति अधिक व्यक्तिगत, सटीक और मरीज-केंद्रित उपचार दृष्टिकोण को सक्षम बना रही है। अपनी ऑन्कोलॉजी क्षमताओं को मजबूत करते हुए, किरण हॉस्पिटल ने ETHOS, Halcyon और TrueBeam सहित एडवांस्ड रेडिएशन थेरेपी प्लेटफॉर्म्स को शामिल किया है।

ETHOS यह भारत में अपनी तरह का पहला इंस्टॉलेशन है, जो दैनिक शारीरिक और ट्यूमर के बदलावों के आधार पर रेडिएशन ट्रीटमेंट प्लान को ढालने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग करता है, जिससे अत्यधिक व्यक्तिगत उपचार देना संभव हो पाता है। Halcyon यह मरीजों की सुविधा को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किए गए तेज़ और अधिक कुशल उपचार वर्कफ़्लो का समर्थन करता है। TrueBeam यह वास्तविक समय में ट्यूमर ट्रैकिंग और सब-मिलीमीटर की सटीकता के साथ इमेज-गाइडेड उपचार प्रदान करता है, जिससे आसपास के स्वस्थ ऊतकों पर कम से कम प्रभाव पड़ता है और उपचार से जुड़े साइड इफेक्ट्स कम होते हैं।

अपने व्यापक दृष्टिकोण और उन्नत चिकित्सा तकनीकों में निरंतर निवेश के माध्यम से, किरण हॉस्पिटल कैंसर के निदान, उपचार और दीर्घकालिक मरीज देखभाल के लिए एक रीजनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करना जारी रखे हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button