सूरत

फोस्टा की नई कार्यकारिणी गठित: हंसराज जैन बने अध्यक्ष, दिनेश कटारिया महामंत्री

सूरत। फेडरेशन ऑफ सूरत ट्रेड एंड टेक्सटाइल एसोसिएशन (फोस्टा) की नवगठित कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को फोस्टा बोर्डरूम में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति से हंसराज जैन को अध्यक्ष, दिनेश कटारिया को महामंत्री, नीरज अग्रवाल को कोषाध्यक्ष तथा गिरीश मित्तल को संगठन महामंत्री चुना गया। पदाधिकारियों के चयन पर सदस्यों ने नव-निर्वाचित टीम को बधाई देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर फोस्टा के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, टेक्सटाइल व्यापारियों की समस्याओं के समाधान तथा उनके हितों की रक्षा के लिए प्रभावी भूमिका निभाएगी।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अन्य पदाधिकारियों एवं विभिन्न समितियों के गठन संबंधी विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी। नई टीम के गठन से संगठन के कार्यों में और अधिक गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button