बिजनेससूरत

शादी के सीजन से पहले सूरत ज्वेलरी शो-2026 का आगाज, एक ही छत के नीचे दिखा गोल्ड-डायमंड का शानदार कलेक्शन

कतारगाम के समस्त पाटीदार समाज भवन में तीन दिवसीय प्रदर्शनी शुरू, 17 से अधिक प्रमुख ज्वेलर्स हुए शामिल

सूरत। शादी के सीजन को ध्यान में रखते हुए कातारगाम स्थित समस्त पाटीदार समाज भवन में शुक्रवार से तीन दिवसीय सूरत ज्वेलरी शो-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। 24 से 26 जुलाई तक चलने वाले इस शो के 17वें संस्करण में डायमंड, गोल्ड, ब्राइडल और आधुनिक डिजाइनों की आकर्षक ज्वेलरी एक ही छत के नीचे प्रदर्शित की गई है। प्रदर्शनी ज्वेलरी प्रेमियों और शादी की खरीदारी करने वाले परिवारों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

कार्यक्रम का उद्घाटन एसजीसीसीआई (SGCCI) की एजुकेशन कमेटी की चेयरपर्सन डॉ. मोनिका शर्मा और अग्रवाल विकास ट्रस्ट महिला शाखा की अध्यक्ष अनुराधा जालान ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर एसजीसीसीआई के अध्यक्ष अशोक जीरावाला, सूरत ज्वेलर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष निलेशभाई सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

शो के आयोजक रिकिन व्यास ने बताया कि इस वर्ष का 17वां संस्करण ज्वेलरी उद्योग के अग्रणी निर्माताओं और कुशल कारीगरों को एक मंच पर लेकर आया है। प्रदर्शनी में 17 से अधिक प्रतिष्ठित ज्वेलर्स भाग ले रहे हैं, जहां आगंतुकों को नवीनतम डिजाइन और विशाल कलेक्शन देखने का अवसर मिल रहा है।

oplus_25165824

उन्होंने बताया कि विवाह सीजन को ध्यान में रखते हुए विशेष ब्राइडल कलेक्शन, डायमंड ज्वेलरी, गोल्ड ऑर्नामेंट्स तथा पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों की विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की गई है। अनुभवी कारीगरों की उत्कृष्ट शिल्पकला के कारण खरीदारों को एक ही स्थान पर अनेक विकल्प उपलब्ध हो रहे हैं।

रिकिन व्यास ने कहा कि सूरत ज्वेलरी शो वर्षों से ज्वेलरी प्रेमियों के विश्वास का प्रतीक बना हुआ है। कातारगाम और आसपास के क्षेत्रों के लोगों से मिले लगातार सहयोग और विश्वास के कारण यह आयोजन हर वर्ष सफल रहा है। उन्होंने शहरवासियों से 24, 25 और 26 जुलाई तक आयोजित इस तीन दिवसीय ज्वेलरी शो का लाभ उठाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button