सूरत

“मेरे भाई विक्रम सिंह शेखावत की स्मृति में हेल्प डेस्क का उद्घाटन कर मुझे अच्छा लग रहा है”  : हर्ष संघवी

“साकेत द्वारा शुरू किया गया यह केंद्र विक्रम सिंह शेखावत के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है”

सूरत। सिविल अस्पताल परिसर में दिवंगत समाजसेवी विक्रम सिंह शेखावत की स्मृति में स्थापित ‘विक्रम करुणा केंद्र’ का उद्घाटन गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने किया।

उद्घाटन के अवसर पर हर्ष संघवी ने कहा, “मेरे भाई विक्रम सिंह शेखावत की स्मृति में हेल्प डेस्क का उद्घाटन कर मुझे अच्छा लग रहा है। साकेत द्वारा शुरू किया गया यह केंद्र विक्रम जी के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है।”

ज्ञात हो विक्रम सिंह शेखावत समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उनके सेवा, सहयोग और समाजहित से जुड़े विचारों को आगे बढ़ाने की दिशा में यह केंद्र एक सार्थक पहल है।

सिविल अस्पताल परिसर में गूंजे ‘विक्रम सिंह अमर रहें’ के नारे

उद्घाटन के दौरान सिविल अस्पताल परिसर ‘विक्रम सिंह अमर रहें’ के नारों से गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने विक्रम सिंह शेखावत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्याऊ का भी किया उद्घाटन

कार्यक्रम के दौरान विधायक संगीता बेन पाटिल, सिविल अस्पताल की अधीक्षक डॉ. पारुल वडगामा और सिविल अस्पताल की टीम की मौजूदगी में साकेत द्वारा स्थापित प्याऊ का भी उद्घाटन किया गया। यह प्याऊ अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में सहायक होगी।

हजारों मरीजों और उनके परिजनों को मिलेगा मार्गदर्शन

विक्रम करुणा केंद्र के माध्यम से सिविल अस्पताल में प्रतिदिन आने वाले हजारों मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल के विभिन्न विभागों, सेवाओं और आवश्यक प्रक्रियाओं से संबंधित जानकारी और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्लभाई  पानसेरिया, विधायक संगीता बेन पाटिल और सिविल अस्पताल की अधीक्षक डॉ. पारुल वडगामा उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर साकेत के सांवर प्रसाद  बुधिया, फोस्टा चेयरमैन कैलाश  हाकीम, सुभाष डावर, हरीश गंगवानी, राजस्थान राजपूत समाज के अध्यक्ष सुमेर सिंह  शेखावत, टेक्सटाइल मार्केट प्रतिनिधि किशन सिंह झाला और अमृतम फाउंडेशन के कुंज भाई पंसारी सहित टीम विक्रम के सैकड़ों कार्यकर्ता, मित्र और गणमान्यजन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button