सूरत

सूरत से सेवा संकल्प कलश यात्रा का शुभारंभ, ताप्ती जल लेकर वडनगर पहुंचेगी बाइक रैली

सूरत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्यभर में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सूरत महानगर से सेवा संकल्प कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय भाजपा कार्यालय से भाजपा सूरत महानगर अध्यक्ष परेश पटेल एवं महामंत्री दुर्गाप्रसाद पांडे की मौजूदगी में यात्रा को रवाना किया गया।

यात्रा के दौरान पवित्र ताप्ती नदी का जल सेवा संकल्प कलश में लेकर बाइक रैली पहले उनाई पहुंचेगी। इसके बाद विभिन्न गांवों से होते हुए वडनगर के लिए रवाना होगी। सूरत महानगर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष बिपिनभाई तलाविया के नेतृत्व में युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता करीब 25 बाइकों के साथ यात्रा में शामिल हुए। सूरत के अन्य क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बाइक लेकर उनाई पहुंचेंगे।

भाजपा महानगर अध्यक्ष परेश पटेल ने बताया कि यात्रा ताप्ती नदी का पवित्र जल लेकर उनाई होते हुए विभिन्न गांवों से गुजरकर वडनगर पहुंचेगी। यहां हाटकेश्वर महादेव मंदिर में ताप्ती जल से भगवान हाटकेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद कलश यात्रा वडनगर से वाराणसी के लिए रवाना होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button