सूरत

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सूरत के लेखक को मिला आधिकारिक आमंत्रण

 ‘Hindutva For Gen Z’ पुस्तक को मिल रही राष्ट्रीय पहचान, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने समारोह में शामिल होने के लिए भेजा निमंत्रण

सूरत। डायमंड सिटी सूरत के लिए गौरव की बात सामने आई है। शहर के निवासी और चर्चित पुस्तक ‘Hindutva For Gen Z’ के लेखक को भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (I&B Ministry)  की ओर से 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए आधिकारिक आमंत्रण मिला।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन 22 सितंबर 2026 को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर, एकता नगर में किया गया। फिल्म जगत से सीधे तौर पर जुड़े नहीं होने के बावजूद लेखक को राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित समारोह के लिए आमंत्रित किया जाना चर्चा का विषय बना हुआ है।

पुस्तक को मिल रही राष्ट्रीय स्तर पर पहचान

लेखक की पुस्तक ‘Hindutva For Gen Z’ देशभर में चर्चा में है और इसे राष्ट्रीय स्तर पर पाठकों की सराहना मिल रही है। पुस्तक के माध्यम से समकालीन पीढ़ी के संदर्भ में हिंदुत्व से जुड़े विषयों को प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक के बढ़ते प्रभाव को लेखक की इस उपलब्धि से भी जोड़ा जा रहा है।

लेखक की ओर से दावा किया गया है कि वह सूरत के ऐसे पहले नागरिक हैं, जिनका फिल्म उद्योग से प्रत्यक्ष संबंध नहीं होने के बावजूद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में विशेष रूप से आमंत्रण मिला है।

राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित समारोह में आमंत्रण मिलने से सूरत के साहित्यिक क्षेत्र में भी उत्साह का माहौल है। लेखक की उपलब्धि को शहर की साहित्यिक प्रतिभा के राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने के रूप में देखा जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button