शिक्षा-रोजगार

वीएनएसजीयू की एमएस परीक्षा में डॉ. चंचल तोषनीवाल ने जीता गोल्ड मेडल

गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, सूरत से की स्नातकोत्तर पढ़ाई, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर समाजजनों ने दी बधाई

सूरत। सूरत प्रवासी एवं नोखा निवासी राधेश्याम–निशा तोषनीवाल की पुत्री डॉ. चंचल तोषनीवाल ने मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय (वीएनएसजीयू) की एमएस ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी परीक्षा में गोल्ड मेडल हासिल किया है। उन्होंने यह उपलब्धि गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, सूरत से अपनी स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा पूरी करते हुए हासिल की।

एमएस ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी चिकित्सा क्षेत्र की महत्वपूर्ण स्नातकोत्तर विशेषज्ञता है। इसमें महिलाओं के स्वास्थ्य, गर्भावस्था एवं प्रसव, प्रसूति संबंधी जटिलताओं, स्त्री रोग, प्रजनन स्वास्थ्य तथा संबंधित शल्य चिकित्सा का उन्नत अध्ययन एवं प्रशिक्षण दिया जाता है।

डॉ. चंचल स्वर्गीय पूनम चंद एवं श्रीमती मीरा देवी तोषनीवाल की पौत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर सूरत जिला माहेश्वरी सभा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सदस्य जगदीश कोठारी समेत नोखा-जोरहाट निवासी समाजबंधुओं ने बधाई दी। समाजजनों ने डॉ. चंचल के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनकी उपलब्धि को परिवार और समाज के लिए गौरवपूर्ण बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button