धर्म- समाज

कडोदरा में रक्तदान शिविर: युवाओं ने किया 271 यूनिट रक्तदान, जरूरतमंद मरीजों के लिए बनेगा सहारा

शहीद भगत सिंह युवा बिग्रेड क्लब के शिविर में युवाओं और समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

सूरत। शहीद भगत सिंह युवा बिग्रेड,क्लब कडोदरा सूरत द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं एवं समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 271 यूनिट रक्तदान किया। संस्था के संदीप बैनीवाल ने बताया कि क्लब द्वारा वर्षभर विभिन्न सामाजिक सेवा कार्य किए जाते हैं और रक्तदान शिविर संस्था के प्रमुख सेवा कार्यों में से एक है।

रक्तदान शिविर में ब्लड भारती ब्लड बैंक से 29, श्रदा ब्लड बैंक से 24, सेमीमेर ब्लड बैंक से 72, यूनिटी ब्लड बैंक से 13, सिविल हॉस्पिटल ब्लड बैंक से 31, किरण ब्लड बैंक से 65 एवं सरदार वल्लभभाई ब्लड बैंक से 37 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

271 यूनिट रक्त का यह संग्रह केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि जरूरत के समय अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों और उनके परिवारों के लिए उम्मीद का सहारा है। दुर्घटना पीड़ितों, ऑपरेशन कराने वाले मरीजों, प्रसूता महिलाओं तथा विभिन्न गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के उपचार में रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान बन जाता है।

कार्यक्रम में बारडोली विधानसभा विधायक ईश्वरभाई परमार, भाजपा जिला महामंत्री  अंकुरभाई देसाई, अध्यक्ष  किरणभाई परमार, कडोदरा नगरपालिका चेयरमैन  रामभाई चोंसला, कडोदरा पुलिस स्टेशन PSI एम.एल. रमाणी, सूरत महानगरपालिका पार्षद दिनेश  राजपुरोहित, टीम विक्रम के प्रदीप सिंह शेखावत एवं सूरत लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष रामावतार पारीक, राजस्थानी युवा संघ के शक्ति सिंह,लघु उद्योग भारती के शिशपाल स्वामी सहित समाज के अग्रणी मालाराम जी खोजा, नरेंद्र जी चौधरी, वीरेंद्र शर्मा, बलवंत बैनीवाल, बलबीर पीलानिया, संतोष यादव, पवन कौशिक,अशोक कुमार सारस्वत सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों का सतपाल डूडी एवं शहीद भगत सिंह युवा बिग्रेड क्लब की पूरी टीम द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर सहयोग देने वाले सभी अतिथियों तथा विशेष रूप से रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया।

क्लब की ओर से कहा गया कि रक्तदान किसी व्यक्ति को दिया गया ऐसा अमूल्य सहयोग है, जिसका महत्व उस समय समझ आता है जब किसी परिवार को अपने मरीज के लिए तत्काल रक्त की आवश्यकता होती है। संस्था सामाजिक सेवा की इस भावना को आगे बढ़ाते हुए भविष्य में भी नियमित रूप से रक्तदान शिविर एवं अन्य सेवा कार्य आयोजित करती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button