
प्रादेशिक
सायरा के थानाधिकारी देवेंदसिह देवल को विदाई दी
उदयपुर – कांतिलाल मांडोत। उदयपुर जिले के सायरा थानाधिकारी देवेंदसिह देवल का पिछले दिनों तबादला हो गया। थाना परिसर में देवेंदसिह देवल को एक कार्यक्रम के तहत विदाई दी गई। लंबे समय से देवल सायरा थाना के थानाधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे थे। देवेंदसिह देवल को साफा,उपरणा और फूल माला पहना कर स्वागत किया। देवेंदसिह देवल का तबादला भींडर थाने में हुआ है। थाना परिसर में थाना पुलिसकर्मियों के साथ ग्रामीण भी उपस्थित थे। इस मौके पर सायरा थाना के पुलिसकर्मियों द्वारा विदाई दी गई।
विदाई कार्यक्रम के पश्चात ग्रामीणों ने थानाधिकारी देवेंदसिह देवल के विन्रम स्वभाव की प्रशंसा की गई। कानून के प्रति सख्त थानाधिकारी ने निष्ठा और समपर्ण भाव से सेवा प्रदान की है। उनके कार्यकाल में अनेक जटिल समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रयासरत रहे। अनेक वारदातों को सुलझाने में कामयाब रहे। उन्होंने चोरी,हत्या और संवेदनशील मसलो पर ध्यान देकर सायरा क्षेत्र में बढ़ती वारदातों पर पूर्ण विराम लगा दिया। आज भी सायरा क्षेत्र कोई भी उपद्रव करने से पहले उपद्रवी सौ बार विचार करते है। देवेंदसिह देवल के समकक्ष अधिकारी पदस्थापन करने के बाद भी देवेंदसिह देवल की कमी हमेशा महसूस की जाएगी।