प्रादेशिक

गोगुन्दा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अधिवेशन में चुनावी रणनीति पर किया संवाद

उदयपुर (कांतिलाल मांडोत)। उदयपुर जिले के गोगुन्दा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अधिवेशन गणेशजी का गुड़ा में सम्पन्न हुआ बुधवार दोपहर को ब्लॉक स्तरीय बैठक में कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। खचाखच भरे परिसर में सैडको कार्यकर्ताओं जोश और उल्लास देखने को मिला। बैठक में उपस्थित सभी ने आपसी संवाद कर आने वाले चुनावो की रणनीति तैयार की गई। पंचायत स्तर पर बूथ मजबूत करने की चर्चा की गई। जिस बूथ पर हार का सामना करना पड़ा है उसकी बैठक में समीक्षा कर कमजोरियों को दूर करने के प्रयास जारी रखने के लिए चर्चा की गई। राज्य सरकार के विकास कार्य जोरो पर है। बैठक में जनता से मुलाकात कर मतदाताओं का दिल जीतने की बात पर जोर दिया गया। बैठक में निर्देशन दिया गया कि कांग्रेस की सरकार में बढ़चढ़ कर जनता के कार्य हो रहे है। पंचायत स्तर पर पंचायत में आने वाले हर ग्रामीणों का कार्य किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति अपने अधूरे कार्य को लेकर शिकायत नही कर सकता है।गांवो में कांग्रेस ने विकास कार्यो को तेज गति से आगे बढ़ाया है।काम युद्ध स्तर पर हो रहा है। इसी को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया।उपस्थित लोगों की समस्या ,नभी सुनी और निराकरण करने का आदेश दिया। पानी,बिजली और सड़क की कीसमस्या लेकर आए ग्रामीणों ने कांग्रेस पदाधिकारी को शिकायत की गई।जिसमें ग्रामीणों को आश्वासन दिया।उपरोक्त अधिवेशन में कांग्रेस के पूर्व देहात जिला अध्यक्ष लालसिह झाला ने उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी पूंजीपतियों की सरकार है।पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया ने अपने संबोधन में मोदी सरकार को विफल बताते हुए कहा कि कमर तोड़ महंगाई से जनता परेशान है।कोरोना महामारी को लेकर राज्य सरकार की क्रियान्वयन पर फोकस करते हुए कहा कि कोरोना की लड़ाई में राज्य सरकार ने बेहतर प्रदर्शन किया है। राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि राज्य सरकार ने अनेक योजनाएं शुरू कर आम जनता को लाभ पहुंचाया है।विशाल अधिवेशन में पूर्व मंत्री एवं वर्तमान कांग्रेस प्रदेश महासचिव डॉ मांगीलाल गरासिया, पूर्व देहात जिला अध्यक्ष लालसिह झाला,पूर्व देहात उपाध्यक्ष रामसिंह,जिला परिषद सदस्य कामिनी गुर्जर,पंचायत समिति सदस्य अभिमन्यु सिंह झाला,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नारायण पालीवालएवं सरपंच प्रह्लाद सिंह झाला आदि सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button