सूरत

मानव सेवा की अनूठी पहल: 20 जुलाई को होगा 10वें अनोखे प्याऊ का लोकार्पण

सूरत। जनसेवा और मानवता के उद्देश्य से साकेत ग्रुप एवं चाय पे चर्चा चैरिटेबल ट्रस्ट की प्रेरणा से 10वें अनोखे प्याऊ का लोकार्पण समारोह 20 जुलाई 2026 (सोमवार) को सायं 5 बजे नावड़ी ओवारा, नानपुरा, सूरत में साकेत के नमामि तापी ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा।

साकेत के संस्थापक सांवर प्रसाद बुधिया ने बताया कि यह प्याऊ स्वर्गीय चंद्रा देवी एवं रमेश्वर लाल संघई की पावन स्मृति में पुष्पा बासुदेव संघई एवं दिव्या रितेश संघई (मुंबई) के सौजन्य से स्थापित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य गर्मी के मौसम में राहगीरों एवं जरूरतमंद लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराना तथा समाज में सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना है।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहेंगे। आयोजकों ने शहरवासियों से समारोह में सपरिवार शामिल होकर इस जनसेवा अभियान को अपना सहयोग एवं आशीर्वाद देने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button