सूरत

अलथान में BMGG गरबा क्लास का भव्य शुभारंभ, नवरात्रि की तैयारियां शुरू 

#RAMVAAVO अभियान के साथ गरबा प्रेमियों को जुड़ने का निमंत्रण, सभी आयु वर्ग के लिए शुरू होगी प्रोफेशनल ट्रेनिंग

सूरत। नवरात्रि में अभी कुछ समय बाकी है, लेकिन सूरत में गरबा की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। शहर के अलथान क्षेत्र में Bhavin’s Millennium Garba Group (BMGG) द्वारा गरबा क्लास का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे तथा कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

अलथान-भटार कम्युनिटी हॉल, सोहम सर्कल के पास आयोजित ग्रैंड ओपनिंग कार्यक्रम में आगामी नवरात्रि की तैयारियों, नई बैच, प्रशिक्षण पद्धति और विभिन्न गरबा शैलियों की विस्तृत जानकारी दी गई।

BMGG के संचालक भाविन कड़ीवाला ने बताया कि संस्था सभी आयु वर्ग के गरबा प्रेमियों को प्रोफेशनल प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि BMGG का उद्देश्य सूरत का सबसे बड़ा और श्रेष्ठ गरबा क्लास विकसित करना है, ताकि प्रतिभागी पारंपरिक और आधुनिक गरबा की बेहतर तकनीक सीख सकें।

इस अवसर पर BMGG ने गरबा प्रेमियों को #RAMVAAVO अभियान से जुड़कर नवरात्रि की तैयारियां अभी से शुरू करने का आह्वान किया। भाविन कड़ीवाला ने कहा कि नियमित अभ्यास और सही मार्गदर्शन से प्रतिभागी अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं और आगामी नवरात्रि में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित गरबा प्रेमियों ने नए क्लास की शुरुआत का स्वागत किया और नवरात्रि से पहले प्रशिक्षण मिलने पर खुशी जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button