भारत

बॉक्सर विजेंदर सिंह ने थामा भाजपा का दामन  

कांग्रेस के टिकट पर 2019 का चुनाव लड़ा

भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है। अब बॉक्सिंग में पद्मश्री और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर विजेंदर सिंह आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने उनका स्वागत किया और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। तावड़े ने कहा, विजेंदर सिंह जी विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं। उनके आने से पार्टी मजबूत होगी और लक्ष्य की ओर बढ़ेगी।

भाजपा सरकार आई है तब से खिलाड़ियों के लिए काम हुआ आसान : विजेंदर सिंह 

विजेंदर सिंह ने कहा कि एक तरह से मेरी घर वापसी हुई है। बहुत अच्छा लग रहा है। देश-विदेश में खिलाड़ियों का सम्मान बढ़ा है। जब से भाजपा सरकार आई है, खिलाड़ियों के लिए काम आसान हो गया है। मैं पहले से विजेंदर हूं। गलत को गलत और सही को सही कहूंगा।

2019 में लोकसभा चुनाव से पहले विजेंदर सिंह ने राजनीति में कदम रखा। उन्होंने दक्षिण दिल्ली से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन भाजपा के रमेश बिधूड़ी से चुनाव हार गए। भाजपा के बिधूड़ी को 6 लाख 87 हजार से ज्यादा वोट मिले। आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा को 3 लाख 19 हजार से ज्यादा वोट और विजेंदर को 1 लाख 64 हजार वोट मिले।

जाट समुदाय से आने वाले विजेंदर मूल रूप से हरियाणा जिले के भिवानी के रहने वाले हैं। ऐसे में पश्चिमी यूपी और हरियाणा की सीटें बीजेपी के लिए अनुकूल साबित हो सकती हैं। विजेंदर ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button