उदयपुर में जिला परिषद के उप चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी नरपतसिंह चंपावत ने भरा नामांकन
उदयपुर ( कांतिलाल मांडोत )। उदयपुर के गोगुन्दा में जिला परिषद चुनाव को लेकर कई दिनों की चल रही अटकलें का आज जेमली निवासी नरपतसिंह चंपावत के द्वारा नामांकन भरने के साथ ही खत्म हो गई। क्षेत्र में सरगर्मियां तेज हो गईं थी। वार्ड एक के लिए आज नामांकन भरने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर नरपतसिंह चंपावत का स्वागत किया।
प्रत्याशी अपने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन भरने कलक्टर कार्यलय पहुंचे। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिंदाबाद का नारा लगया। नरपतसिंह कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता है। अनेक कार्यकर्ताओ के नाम की चर्चा के बाद अंतिम मोहर नरपतसिंह चंपावत के नाम पर लगी। उनको प्रत्याशी बनाया गया। उप चुनाव का जिला कलक्टर के समक्ष नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर थी।
इस दौरान पूर्व देहात जिला लालसिह झाला,पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया,ब्लॉक अध्यक्ष नारायण पालीवाल कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिमन्युसिंह झाला, जिला परिषद सदस्य कामिनी गुर्जर सायरा प्रधान सवाराम गमेती, उप प्रधान भारतसिंह बारहट, कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जयराज सिंह राणावत सायरा पंचायत समिति के सभी कांग्रेस सरपंच,पंचायत समिति सदस्य सहित सेकड़ो कार्यकर्तओं ने माला और उपरना पहनाकर अपने प्रत्याशी नरपतसिंह चंपावत का स्वागत किया।