भारत

कांग्रेस ने जारी की लोकसभा उम्मीदवारों की 14वीं सूची, जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की इस लिस्ट में गोवा, मध्य प्रदेश और दादरा की 6 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। मध्य प्रदेश की ग्वालियर सीट से प्रवीण पाठक और मुरैना से सत्यपाल सिंह सिकरवार को टिकट दिया गया है। लोकसभा 2024 चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की यह 14वीं सूची है।

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गुरुवार, 4 अप्रैल 2024 को उम्मीदवारों की 13वीं सूची जारी की। ये तीनों सीटें गुजरात की थीं। इन तीनों उम्मीदवारों को गुजरात की लोकसभा सीटों (सुरेंद्रनगर, जूनागढ़ और वडोदरा) से मैदान में उतारा गया था। पार्टी ने सुरेंद्रनगर से ऋत्विकभाई मकवाणा, जूनागढ़ से हीराभाई जोटवा और वडोदरा से जसपाल सिंह पढियार को टिकट दिया है।

इन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा

राज्य            लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र               उम्मीदवार का नाम
गोवा             उत्तरी गोवा                              रमाकांत खलाप
गोवा            दक्षिण गोवा                               विरीआटो फर्नांडीस
मध्य प्रदेश    मुरेना                                        सत्यपाल सिंह सिकरवार
मध्य प्रदेश    ग्वालियर                                   प्रवीण पाठक
मध्य प्रदेश    खंडवा                                      नरेंद्र पटेल
दादरा और नगर हवेली (एसटी) दादरा और नगर हवेली (एसटी) अजीत रामजीभाई महला

कांग्रेस अब तक अपनी 14 सूचियों में 241 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। 14वीं सूची की घोषणा से पहले पार्टी ने 13 अलग-अलग सूचियों में 235 उम्मीदवारों की घोषणा की थी, शुक्रवार को 6 और उम्मीदवारों की घोषणा के बाद यह संख्या बढ़कर 241 हो गई। देश में 18वीं लोकसभा के लिए आम चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे। मतदान छह और चरणों में 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को होगा और वोटों की गिनती 4 जून 2024 को होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button