प्रादेशिक

यूपी के उपमुख्यमंत्री ने नाई समाज से मांगी माफी

मुंबई। जननायक कर्पुरी ठाकुर सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय शर्मा दीप ने संस्था के सभी पदाधिकारियों द्वारा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के द्वारा मीडिया के साक्षात्कार में हेय दृष्टि से नाई समाज को (नऊवा) अपशब्द कह कर संबोधित करने पर समाचार पत्र और ट्विटर के माध्यम से आक्रोश व्यक्त किया था।

इसी तरह देश के सभी प्रदेशों से ज्ञापन भी भेजे गए जिसका परिणाम उपमुख्यमंत्री ने सविता,सेन,नाभिक, नंद समाज के बीच आगरा जाकर अपने कृतित्व हेतु माफी मांगी और भविष्य में इस तरह की गलती नहीं होगी कसम खाई तत्पश्चात बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पुरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए सभी से कंधे से कंधा मिलाकर चलने की कसम खाई।

जहां संस्था के अध्यक्ष राजू सविता,अरविंद मथुरिया,नरेंद्र कुमार आर्य,रामेंद्र सविता,सतीश सविता,पवन कुमार सविता जैसे सैकड़ों समाजसेवी उपस्थित थे।जननायक कर्पुरी ठाकुर के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय शर्मा दीप ने समाज के सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों और समाजसेवियों से निवेदन करते हुए एकजुटता बनाए रखने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button