शिक्षा-रोजगार

भारी बरसात के बावजूद ज्ञान गंगोत्री काव्य मंच की जमी महफिल

मुंबई। साहित्य जगत की प्रतिष्ठित संस्था ज्ञान गंगोत्री काव्य मंच की मासिक सभा दक्षिण मुंबई के कालबादेवी स्थित महाराजा भोग रेस्टोरेंट्स, में संपन्न हुई। जिस समय काव्य गोष्ठी चल रही थी, उस समय मुंबई में मूसलाधार बारिश हो रही थी।

मासिक सभा में प्रख्यात साहित्यकार डॉ मंजू लोढ़ा के अलावा मुंबई की अनेक जानी-मानी कवियित्रियां उपस्थित रही। उपस्थित लोगों ने सुभद्रा कुमारी चौहान, नीरज तथा हरिवंश राय बच्चन की लोकप्रिय कविताओं का पाठ किया। अंत में डॉ मंजू लोढ़ा ने उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर प्रभा लोढ़ा, लता सोलंकी, संगीता भ्रदिया, इंदिरा खिमसरा, मुदिता अग्रवाल, हीना पारेख, रेखा दोषी ,सरोज जैन, सरोज कोठारी, रीना भंडारी , मीना सुंदेशा ,प्रेमा बागरी ,चंदा श्री ,चंदा चोपड़ा, कांता बर्मेचा, बरखा पिंचा, गीता सोनी ,देवीना शाह, निर्मलाभलदोटिया,कला जैन तथा मीना बाफना ने काव्य पाठ किया। संस्था 12 वर्ष पुरानी है और डॉ मंजू लोढ़ा इसकी संस्थापक अध्यक्ष हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button