प्रादेशिक

डॉ किशोर सिंह की मुंबई कांग्रेस नोटबुक का विमोचन संपन्न

मुंबई। राजीव गांधी भवन, मुंबई कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में मुंबई कांग्रेस चुनाव संगठन प्रभारी श्रीमती किरण चौधरी और कार्याध्यक्ष चरण सिंह सपरा ने मुंबई कांग्रेस के पूर्व सचिव डॉ किशोर सिंह द्वारा जरूरतमंद तथा गरीब विद्यार्थियों को मुफ्त दी जाने वाली मुंबई कांग्रेस के नोटबुक का विमोचन किया।

इस अवसर पर उपस्थित महासचिव बृजमोहन शर्मा ,जिला अध्यक्ष हुकुमदेव राज मेहता तथा अमित शेट्टी ने भी नोटबुक का विमोचन किया। डॉ किशोर सिंह द्वारा पिछले कई वर्षों से मुंबई कांग्रेस की तरफ से जरूरतमंद और गरीब विद्यार्थियों को मुफ्त नोटबुक वितरित किया जा रहा है। श्रीमती किरण चौधरी और चरण सिंह सपरा ने डॉ किशोर सिंह द्वारा लगातार किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button