सूरत

9 अगस्त को सूरत में पूर्व DGP विक्रम सिंह का संबोधन, ‘क्राइम फ्री सूरत’ पर देंगे मार्गदर्शन

नेशन फर्स्ट की बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप, तिरंगा यात्रा के साथ होगा राष्ट्र जागरण कार्यक्रम

सूरत। नेशन फर्स्ट की महत्वपूर्ण बैठक में 9 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्र जागरण कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में तय किया गया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) विक्रम सिंह “क्राइम फ्री सूरत” विषय पर विशेष उद्बोधन देंगे।

कार्यक्रम 9 अगस्त 2026 (रविवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक देऊसर माता मंदिर, मेहंदीपुर बालाजी के पास, सूरत में आयोजित होगा। अपने संबोधन में विक्रम सिंह नागरिकों के राष्ट्र के प्रति कर्तव्य, कानून के पालन, सामाजिक जागरूकता तथा पुलिस-प्रशासन के साथ जनसहभागिता के माध्यम से सूरत को अपराधमुक्त बनाने में आम नागरिकों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे।

स्वतंत्रता दिवस के माहौल को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रभक्ति बैंड, हाथों में तिरंगा लेकर निकाली जाने वाली संक्षिप्त तिरंगा यात्रा से होगी। इसके बाद पूर्व DGP विक्रम सिंह का स्वागत एवं मुख्य उद्बोधन आयोजित किया जाएगा।

बैठक में सांवर प्रसाद, रामावतार पारीक, रतन दारुका , प्रकाश बिंदल, डॉ. वीरेंद्र राजावत, अजीत सिंह, डूंगर सिंह सोडा, राजेश माहेश्वरी और पंकज शर्मा सहित नेशन फर्स्ट के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित कर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button