प्रादेशिक

कोरोना महामारी की जागरूकता के लिए गोगुन्दा और सायरा पुलिस ने रूट मार्च निकाला, लोगों से की अपील

उदयपुर( कांतिलाल मांडोत ) देश में कोरोना वायरस की लहर से हाहाकार मचा हुआ है। रोजाना संक्रमण के लाखों नये मरीज सामने आ रहे है। ऐसे में राज्य सरकार ने फिर से संपूर्ण लोकडाउन लगाने का आदेश जारी किया है। राजस्थान में सोमवार 10 मई से 24 मई तक पूर्ण लॉकडाउन लगने जा रहा है। सोमवार सुबह वीकेंड कर्फ्यू पूर्ण होते ही लॉकडाउन लग जाएगा। इस दौरान विवाह समारोह की अनुमति नही दी गई है। सामूहिक भोज,डीजे,बारात निकासी आदि पर सरकार की तरफ से पाबंदी लगी है। शादी के लिए कोर्ट मैरिज और घर पर करने की अनुमति दी गई है। शादी ने 11 व्यक्ति शामिल होंगे। इसके लिए पूर्व में सरकारी पोर्टल पर सूचना देनी होगी। इसमे शादी की पेशगी को वापस लौटना होगा।

लॉकडाउन के दौरान कोई भी व्यक्ति बिना काम सड़क पर घूमता पाया जाता है तो पुलिस दंडात्मक कार्रवाई करेगी। लॉकडाउन का पालन करना है आप भी बाहर नही निकले और अपने पड़ोसियों को बाहर निकलने से मना करे। कोरोना का खतरा है और सब जानते है कि मास्क लगाना जरूरी है। इसके बावजूद लोग अनुशासन का पालन नही करते है। से संक्रमण बढ़ रहा है। अपनी और अपनों की प्राण रक्षा के लिए ज्यादातर लोग लॉकडाउन का पालन नही करते है। यह गलत है। सोमवार से 24 मई तक लॉकडाउन लगने जा रहा है।

आज सीओ गिर्वा के नेतृत्व में सायरा थानाधिकारी ,गोगुन्दा थानाधिकारी, जसवंतगढ़ चौकी और दोनों थानों का जाप्ता ने रूट मार्च निकाला। सोमवार को लगने वाला लॉकडाउन की पालना हेतु लोगों से अपील की गई। लोग घरों से बाहर नही निकले। लॉकडाउन का पालन करे। दोनों थानाधिकारी ने लोगों को घर से बाहर नही निकलने की अपील की गई। रूट मार्च में होमगार्ड जाप्ता, पुलिस मित्र और ग्राम रक्षक दल सहित गोगुन्दा सर्कल,जशवंतगढ़, सायरा सर्कल और नान्देशमा में रूट मार्च करते हुए आम जनता को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने लोगों को घरो में रहने की अपील की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button