
शिक्षा-रोजगार
श्रीमती सावित्रीबाई फुले स्कूल में NMMS परीक्षा उत्तीर्ण छात्रों का सम्मान
सूरत। श्रीमती सावित्रीबाई फुले स्कूल संख्या-47 नवागाम सूरत में राज्य परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित वर्ष-2022-23 की NMMS परीक्षा में कक्षा-8 की कुल 38 छात्राओं ने भाग लिया। उनके मार्गदर्शक शिक्षक महेन्द्र खैरनार एवं श्रीमती रंजनाबेन भावसार थी। जिनमें से कुल 30 विद्यार्थियों को सफलता मिली है।
इस NMMS परीक्षा में 79% कुल परिणाम प्राप्त किया है। इस सफलता के लिए सभी छात्रों और शिक्षकों को प्राचार्य आनंद पाटील सर द्वारा सम्मानित किया गया।इस सफलता पर विद्यालय परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है।