प्रादेशिक

बेईमानों और भ्रष्टाचारियों के लिए भारत सबसे सुरक्षित देश : अश्विनी उपाध्याय

पूर्व सरकारों के बनाए कानूनों से बिगड़े हालात

भायंदर। भारत के कमजोर कानून का फायदा उठाकर देश में बेईमान तथा भ्रष्टाचारी चैन की नींद सो रहे हैं। यदि इसी तरह की बेईमानी और भ्रष्टाचार वे जापान,सिंगापुर ,कोरिया, अमेरिका जैसे अन्य देशों में करते तो कब के हवालात में पहुंच गए होते और पूरी उम्र जेल के कोठरी में बिताते।

भारत रक्षा मंच तथा भारतीय जनता पार्टी मीरा भायंदर द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के उपलक्ष में ,संयुक्त रूप से भायंदर पश्चिम के मैक्सिस बैंकट हॉल में आयोजित व्याख्यान शिविर में बोलते हुए सुप्रीम कोर्ट के नामी अधिवक्ता एड अश्विनी उपाध्याय ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि भारत में सिर्फ कानूनों का बोझ है। आम आदमी इसी ब्रिज के नीचे दबकर दौड़ता रहता है और परेशान रहता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने करीब 1500 ऐसे अंग्रेजी कानूनों को खत्म किया ,जिनसे आम आदमी को सिर्फ परेशानियां उठानी पड़ती थी। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा देश पर लादे गए काले कानूनों का हवाला देते हुए बताया कि इससे देश में तनाव और संघर्ष का वातावरण बना है ।

श्री उपाध्याय ने कहा कि 2500 वर्ष पहले, जब पूरी दुनिया सभ्यता की एबीसीडी सीख रही थी, उस भारत में नालंदा तथा तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालय चल रहे थे। उस समय राजाओं के मंत्रियों को इन विश्वविद्यालयों से कम से कम स्नातक की डिग्री लेना अनिवार्य होता था। विदेशी आक्रांतावों लेना सिर्फ देश को लूटा अपितु हमारी संस्कृति और सभ्यता को भी नष्ट किया।

देश में व्याप्त भ्रष्टाचार की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जैसे उपजाऊ खेत के बिना किसान अच्छी फसल पैदा करने में लाचार होता है, उसी तरह प्रशासक अच्छा होने के बावजूद भी लाचार होता है। देश की जमीन को उर्वरा बनाने का काम सिर्फ जनता कर सकती है। भारत में बने कानूनों की लाचारी व्यक्त करते हुए श्री उपाध्याय ने कहा कि यहां अपराधों की संख्या के हिसाब से सजा नहीं मिलती जबकि कई देशों में अपराधों की संख्या के हिसाब से हजारों साल तक की सजा दी जाती है। इससे आम आदमी को पता चलता है कि सजा प्राप्त व्यक्ति कितना बड़ा मुजरिम था।

अश्विनी उपाध्याय द्वारा देश की कानून व्यवस्था को सुधारने की दिशा में सुप्रीम कोर्ट में अनेक याचिकाएं दाखिल की गई। उनकी एक याचिका के चलते देश के सांसद और विधायकों पर लगे आरोपों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाया गया। आज इसी कोर्ट के चलते करीब 200 सांसद और विधायकों को सजा मिल चुकी है। करीब डेढ़ घंटे तक चले अपने व्याख्यान के दौरान श्री उपाध्याय ने देश की कई गंभीर समस्याओं की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित बीजेपी जिला अध्यक्ष एडवोकेट रवि व्यास ने उपाध्याय के व्याख्यान की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रहित में उनके द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय और देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। इस अवसर पर विधायक श्रीमती गीता जैन, हेमंत म्हात्रे तथा प्रशांत कोतवाल भी मंच पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पहुंचने वाले प्रमुख लोगों में नगर सेवक रोहिदास पाटिल, गौरव पोरवाल,नगरसेवक विजय पाटिल, मंडल अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह, नगरसेविका नीला सोंस, नगरसेवक विजय राय, महिला मोर्चा की जिला सचिव एड अरुणा सत्यप्रकाश पांडे, रिटा शाह ,भुप्तानी शाह, बैशाली रकवी, मंडल अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, विजय पारीख, जयकिशन सोमानी, महामंत्री संजय पागे, मंडल अध्यक्ष शैलेश मामुनकर समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जयनम मेहता ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button