नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान द्वारा हुआ कवि सम्मेलन
मुंबई। साहित्यिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान के तत्वाधान में रविवार दिनांक 4 दिसंबर 2022 संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही एवं संस्थापक प्रीतम श्रावस्तवी के आयोजन और धीरेंद्र वर्मा धीर के संयोजन में देश के प्रख्यात साहित्यकारों की उपस्थिति में भव्य कवि सम्मेलन संपन्न हुआ।
कवि सम्मेलन का संचालन संस्था के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने की।उपस्थित साहित्यकारों में नागपुर महाराष्ट्र से वरिष्ठ साहित्यकार जय प्रकाश शर्मा,कोलकाता से वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर कुंवर वीर सिंह मार्तंड एवं सीतामढ़ी बिहार से उत्कृष्ट साहित्यकारा श्रीमती शिल्पा वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थी।अंत में उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार संचालक द्वारा व्यक्त किया गया और उपस्थित साहित्यकारों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।