खेलप्रादेशिक

मुंबई : आईआईएफएल जीतो अहिंसा रन’ 2 अप्रैल को

जीतो मुंबई हाफ मॅरेथॉन जर्सी का आधिकारिक अनावरण

जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) दुनियाभर के लोगों के बीच शांति और अहिंसा की अवधारणा के प्रचार के लिये 2 अप्रैल, 2023 को टोरेंट ग्रुप द्वारा संचालित ‘आईआईएफएल जीतो अहिंसा रन’ का आयोजन कर रही है। दुनिया के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि भारत के 65 शहरों और दुनिया की 20 जगहों पर हजारों धावक एक साथ इस महान कार्य के लिये जुड़ेंगे।

उम्मीद है कि यह दौड़ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया और लिम्‍का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज होगी, क्योंकि इसके तहत सबसे ज्यादा धावक अहिंसा का प्रचार करने के लिये कई जगहों पर दौड़ेंगे।

जीतो मुंबई हाफ मॅरेथॉन जर्सी का आधिकारिक अनावरण

जीतो मुंबई हाफ मॅरेथॉन जर्सी का आधिकारिक अनावरण श्रीमती अमृता फडणवीस ने जीतो मुंबई ज़ोन के चेयरमैन पृथ्‍वीराज कोठारी, जीतो मुंबई ज़ोन के वाइस चेयनमैन महेन्‍द्र जैन और जीतो मुंबई ज़ोन के चीफ सेक्रेटरी विनय जैन की उपस्थिति में किया। इस आयोजन में प्रमुख उद्योगपति, सामाजिक हस्तियाँ और जीतो मुंबई के महत्वपूर्ण पदाधिकारी भी मौजूद थे।

शांति, अहिंसा, प्रेम और एकता पर जागरूकता फैलाने के लक्ष्य : पृथ्वीराज कोठारी

जीतो मुंबई ज़ोन के चेयरमैन पृथ्वीराज कोठारी ने कहा, “हम एक बेहतर दुनिया के लिये शांति, अहिंसा, प्रेम और एकता पर जागरूकता फैलाने के लक्ष्य से मुंबई में आईआईएफएल जीतो अहिंसा रन की मेजबानी करते हुए खुश हैं। आज के अशांत दौर में अहिंसा के सिद्धांतों की सराहना करने और उन्हें अपनाने की ज्यादा जरूरत है, नसिर्फ शारीरिक अहिंसा को, बल्कि मानसिक अहिंसा को भी। पहलीबार हजारों खेल प्रेमी, पेशेवर धावक, शुरुआती धावक, गृहिणियाँ, बच्चे और जीवन के सभी क्षेत्रों से आने वाले लोग शांति के लिये इस दौड़ में एक साथ होंगे।”

जीतो, मुंबई ज़ोन के वाइस चेयरमैन महेन्‍द्र जैन ने कहा, “आम दौड़ से विपरीत अहिंसा रन के अर्थ बहुत गूढ़ हैं। यह एक उद्देश्‍य के लिये दौड़ने का बेहतरीन मौका है। इस अनोखी पहल के जरिये हम भारत और दुनिया के सभी लोगों को शांति, संवेदना और अहिंसा के लिये एकजुट करना चाहते हैं। यह भगवान महावीर की सबसे अच्‍छी शिक्षाओं में शामिल हैं। हमें बहुत आशा है कि मुंबई और देशभर के लोग इस ऐतिहासिकआयोजन में बड़ी संख्या में भाग लेंगे।”

मुंबई रन में चार मौजूदा श्रेणियाँ होंगी

21 किलोमीटर की हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की समयबद्ध दौड़ और नये लोगों, परिवारों तथा बच्‍चों के लिए 3 किलोमीटर की दौड़। यह सभी उम्र, लिंग और समुदायों के लोगों के लिये होगी। नये लोगों को मैराथन के दिन की तैयारी के लिये आयोजित प्रशिक्षण और तंदुरूस्‍ती के सुझाव देंगे। यह दौड़ एमएमआरडीए ग्राउंड, बांद्रा-कुर्ला कॉम्‍पलेक्‍स (बीकेसी) से शुरू होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button