सूरत में “नारी शक्ति जल संचय यात्रा” का 22 को , साकेत ग्रुप की अनूठी पहल
साकेत ग्रुप की अनूठी पहल
सूरत: साकेत ग्रुप द्वारा 22 दिसंबर को “नारी शक्ति जल संचय यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और नारी शक्ति के माध्यम से समाज को प्रेरित करने के उद्देश्य से सूरत के श्याम बाबा मंदिर से शुरू होकर अल्थान पुलिस स्टेशन के पास होते हुए मेहंदीपुर बालाजी मंदिर वेसू तक जाएगी।
इस अनूठी यात्रा में सूरत भर की हजारों महिलाएं पानी के कलश के साथ भाग लेंगी, जो जल संचय का प्रतीक होगा। यात्रा में सूरत की महिला बुलेट बाइकर्स ग्रुप, महिला साइकलिंग ग्रुप, सफाई कर्मचारी महिलाएं, नर्सिंग स्टाफ, वकील और विभिन्न संगठनों की महिलाएं शामिल होंगी। “नारी शक्ति, जल शक्ति” के नारों के साथ यह यात्रा समाज को जल संरक्षण के महत्व का संदेश देगी।
इस आयोजन को लेकर आज श्याम बाबा मंदिर के बोर्ड रूम में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में साकेत ग्रुप के अग्रणि सांवरप्रसाद बुधिया, प्रकाश बिंदल, डूंगर सिंह सोढा, राजेश महेश्वरी, अरुण लाहोटी, सुभाष डावर , नथमल अग्रवाल के साथ साथ पार्षद रश्मि साबू ,कविता अग्रवाल , मनीषा कजारिया, नीलम वैद, सुधा चौधरी, रेखा जालान, सोनिया गांधी, नीलम गोयल ,सरोज अग्रवाल, प्रीति गोयल, अनीता अग्रवाल, पूनम अग्रवाल और सोनिया गोयल सहित समाज की प्रमुख अग्रणी महिलाओं एवं समाज के अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी ने भाग लिया।
बैठक में यात्रा की तैयारियों, मार्ग और अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने के प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने जल संरक्षण के इस अभियान को सफल बनाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
“नारी शक्ति जल संचय यात्रा” साकेत ग्रुप की एक अनूठी पहल है, जो समाज में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ महिलाओं की सशक्त भागीदारी को भी प्रोत्साहित करती है। सूरत के नागरिक इस पहल को लेकर उत्साहित हैं और इसे भरपूर समर्थन दे रहे हैं। यह यात्रा न केवल पर्यावरण संरक्षण में योगदान देगी, बल्कि नारी शक्ति के महत्व को भी उजागर करेगी।