बिजनेस

निसान मोटर इंडिया और एविस इंडिया ने लीजिंग और सब्सक्रिप्शन-बेस्ड सॉल्यूशंस के लिए साझेदारी की घोषणा की

गुरुग्राम, 23 अप्रैल, 2026: निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) और एविस इंडिया ने आज भारत में कॉरपोरेट मोबिलिटी और लीजिंग सॉल्यूशंस को मजबूती देने के लिए रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की। दोनों कंपनियों ने मिलकर इंटीग्रेटेड लीजिंग एवं सब्सक्रिप्शन ऑफरिंग्स की पेशकश की है। इस गठजोड़ का लक्ष्य विभिन्न कंपनियों की ओर से आ रही फ्लेक्सिबल एवं एसेट-लाइट मोबिलिटी मॉडल्स की बढ़ती मांग को पूरा करना है। साथ ही इससे एक स्ट्रक्चर्ड एवं एंड-टु-एंड इकोसिस्टम के माध्यम से निसान के व्हीकल पोर्टफोलियो तक सुगम एवं किफायती पहुंच भी सुनिश्चित होगी।

इन ऑफरिंग्स के तहत फ्लेक्सिबल लीजिंग एवं सब्सक्रिप्शन प्लान के माध्यम से निसान मैग्नाइट एवं ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट समेत निसान के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो तक पहुंच मिलेगी। इसमें 60 महीने तक की अवधि और 50,000 किलोमीटर तक की दूरी के लिए अलग-अलग प्लान मिलेंगे। कुछ वैरिएंट्स के लिए रेंटल की शुरुआत 9,399 रुपये प्रति महीने (जीएसटी और नियम एवं शर्तें लागू)* से होगी। इन सॉल्यूशंस को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिससे कॉरपोरेट ग्राहकों को किफायती एवं सुविधाजनक विकल्प मिल सके।

इस घोषणा को लेकर निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर  सौरभ वत्स ने कहा, ‘इस साझेदारी से रणनीतिक और ग्राहकों को केंद्र में रखने वाली पहलों के माध्यम से भारतीय बाजार के प्रति निसान की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को मजूबती मिलेगी। इसके जरिये सुगम एवं फ्लेक्सिबल मोबिलिटी सॉल्यूशंस को विस्तार देते हुए ग्राहकों को बेहतर मूल्य प्रदान किया जाएगा। एविस इंडिया के साथ साझेदारी करते हुए हम ऐसा सुगम लीजिंग इकोसिस्टम तैयार कर रहे हैं, जो हमारे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के पूरक की तरह काम करेगा और एफिशिएंट, स्केलेबल एवं एसेट-लाइट मोबिलिटी सॉल्यूशंस चाह रहे कॉरपोरेट ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करेगा।’

इस घोषणा को लेकर एविस इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर  अमन नागर ने कहा, ‘यह साझेदारी एविस इंडिया में हमारे लिए प्रमुख मैन्यूफैक्चरर्स के साथ अपने संबंधों को मजबूत बनाने का और परिचालन क्षमता को बढ़ाने का अवसर है। यह एंटरप्राइज क्लाइंट्स के लिए स्केलेबल एवं स्ट्रक्चर्ड प्लेटफॉर्म बनाने और उपलब्ध कराने के हमारे लक्ष्य के अनुरूप है।’

इस साझेदारी के तहत एविस इंडिया लीज की पूरी लाइफसाइकिल के दौरान मैनेजमेंट संभालेगी। इसमें गाड़ी की खरीद, रजिस्ट्रेशन, मेंटेनेंस, इंश्योरेंस और एंड-ऑफ-टर्म सर्विसेज तक, सब कुछ शामिल है। इससे अनुमानित लागत के साथ सुगम एवं सरल अनुभव सुनिश्चित होगा। साथ ही कंपनियों के लिए स्केलेबल एवं एसेट-लाइट मोबिलिटी सॉल्यूशंस को अपनाना संभव होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button