पुलिस कॉन्स्टेबल ने मास्क नहीं पहनने वाली विवाहिता को बनाया हवस का शिकार
जनता के रक्षक ही भक्षक बनने की घटना उमरपाड़ा में सामने आयी है। उमरपाड़ा थाना के पुलिस कांस्टेबल ने मास्क नहीं पहनने वाली विवाहिता को पकड़कर जुर्माना मांगा और जुर्माना नहीं भुगतान करने पर पुलिस पुलिस थाने में ले जाने का बहाना बनाकर नशीले पदार्थ से बेहोश कर दुष्कर्म किया। वहीं दूसरी ओर कांस्टेबल की पत्नी ने पीडि़ता और उसके पति के खिलाफ अत्याचार की शिकायत दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक उमरपाडा पुलिस थाना के कांस्टेबल नरेश ने सोसासटी के बाहर बिना मास्क पहनने खड़ी महिला को महिला को पकड़ा और जुर्माना मांगा। महिला ने जब जुर्माना भरने से इन्कार किया तो पुलिस थाने में ले जाने के बहाने से गाड़ी में बिठाया। रास्ते में मीठी-मीठी बाते की और किसी बहाने से विवाहिता को नशीले पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दुष्कर्म किया। महिला की अश£ील फोटो निकाल उसे हमेशा ब्लेकमेल करता रहता था। भूतपुर के फार्म हाउस और पलसाणा के होटल में ले जाता था। विवाहिता को कांस्टेबल हमेशा यह कहकर अपनी हवस का शिकार बनाता था कि अगर किसी को बताया तो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा और उसके पति को भी झूठे मामले फंसा दूंगाा। कई बार कांस्टेबल ने विवाहिता को अपनी हवस का शिकार बनाया। विवाहिता ने पुलिसकर्मी के खिलाफ पलसाणा पुलिस थाने में तहरीर्र दर्ज कराई है।
वहीं दूसरी ओर पुलिस कांस्टेबल की पत्नी ने भी पीडि़ता और उसके पति के खिलाफ अत्याचार की शिकायत दर्ज करवायी। कांस्टेबल की पत्नी ने आरोप लगाया है कि महिला मेरे पति को प्रेमसंबंध बनाने के लिए दबाव बना रही थी। जिसके कारण महिला का मेरे पति से कई बार झगड़ा हो चुका था। और महिला ने उसके पति को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।