शिक्षा-रोजगार

रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल का SSC में 100% रिजल्ट

158 विद्यार्थियों ने हासिल किए A1-A2 ग्रेड; 75% से ज्यादा छात्रों के 80% से अधिक अंक

सूरत। कक्षा 10 SSC बोर्ड फरवरी/मार्च-2026 का रिजल्ट बुधवार, 6 मई को घोषित किया गया। इसमें अडाजन जहांगीराबाद स्थित रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल ने गुजराती और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में 100 प्रतिशत परिणाम हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले सात वर्षों से लगातार बेहतरीन रिजल्ट देने वाली इस स्कूल ने इस साल भी अडाजन और रांदेर जोन में सबसे ज्यादा A1 और A2 ग्रेड हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है।

स्कूल के कुल 265 विद्यार्थियों में से 79 विद्यार्थियों ने A1 और 79 विद्यार्थियों ने A2 ग्रेड हासिल किया है। इस प्रकार कुल 158 विद्यार्थी टॉप ग्रेड में शामिल होकर उत्कृष्ट परिणाम दर्ज किया है। लगातार दूसरे वर्ष 100 प्रतिशत परिणाम हासिल कर स्कूल ने रिकॉर्ड कायम किया है।

इस परिणाम में 75 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक और 80 से अधिक PR प्राप्त किया है। साथ ही विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त करने वाले कुल 51 विद्यार्थी रहे हैं। स्कूल परिवार ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी है।

स्कूल में हमेशा “मार्कशीट के नहीं, सफलता के सरताज बनो” का संदेश दिया जाता है, जिसे विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट परिणाम से साकार किया है। खेलकूद में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार जीतने वाली इस स्कूल ने शैक्षणिक क्षेत्र में भी अपनी श्रेष्ठता साबित की है।

इस उपलब्धि पर स्कूल के फाउंडर रामजीभाई मांगुकिया ने A1 ग्रेड प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए 100 प्रतिशत तक आशीर्वाद स्कॉलरशिप की घोषणा की है।

वाइस चेयरमैन जिग्नेशभाई मांगुकिया और मैनेजिंग ट्रस्टी किशनभाई मांगुकिया ने डायरेक्टर आशीषभाई वाघाणी, प्राचार्य डॉ. विरल नाणावटी और मालकम पालिया को बधाई दी। साथ ही सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को डॉक्टर, इंजीनियर, सिविल सर्विस, MBA, CA, CS जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पुष्प अर्पित कर मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button