
सूरत के सेंट मार्क्स स्कूल का SSC रिजल्ट शानदार, नबोदिता कर 99.36 पर्सेंटाइल के साथ प्रथम
कुल परिणाम 88%, A1 के 7 और A2 के 18 छात्रों सहित 25 विद्यार्थियों ने हासिल की विशेष सफलता
सूरत के अडाजन स्थित सेंट मार्क्स हायर सेकेंडरी स्कूल का कक्षा 10 (SSC) का परिणाम इस वर्ष उत्कृष्ट रहा। घोषित परिणाम में नबोदिता दिलीप कर ने 99.36 पर्सेंटाइल प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने सामाजिक विज्ञान और संस्कृत विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि दर्ज की।
दूसरे स्थान पर दिया शिल्पेशकुमार घीवाला (98.72 पर्सेंटाइल) और तीसरे स्थान पर मान्या दिलीप संघवी (98.14 पर्सेंटाइल) रहीं। स्कूल का कुल परिणाम 88% रहा, जो गर्व का विषय है।
इस वर्ष A1 ग्रेड में 7 और A2 ग्रेड में 18 छात्रों सहित कुल 25 विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल परिवार ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी।
स्कूल के ट्रस्टी बी.वी.एस. राव, सुशीला मैडम, प्रिंसिपल प्रणब कुमार नाइक, एडमिनिस्ट्रेटर डेविड सर और शिक्षकों ने छात्रों की सफलता पर खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर A1 और A2 ग्रेड प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया तथा उनके अभिभावकों को पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया गया। स्कूल ने बताया कि छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह सफलता संभव हो पाई।
छात्रों ने यह साबित किया कि “सफलता प्राप्त करनी है तो बहाने बनाना छोड़ना होगा” और “संघर्ष को आदत बना लो, सफलता आपकी तकदीर बन जाएगी।”



