धर्म- समाज

राजेश भारूका तीसरी बार अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री बने 

बैठक में अग्र समाज के विकास और भविष्य को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

सूरत। देश की 5 करोड़ अग्रवालों की प्रतिनिधि संस्था अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी मीटिंग एवं अग्रमठ सृजन विकास उत्सव पंचकुला हरियाणा में सम्पन्न हुई।

राष्ट्रीय चेयरमेन  प्रदीप मित्तल एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने नए राष्ट्रीय पदाधिकारीयो की घोषणा की। सूरत से राजेश भारुका को उनकी उत्कृष्ट कार्य शैली को देखते हुए लगातार तीसरी बार संगठन का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया।

कार्यकारिणी की इस बैठक में अग्र समाज के विकास और भविष्य को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
इसके साथ ही संगठन द्वारा पंचकूला हरियाणा में 500 करोड़ की लागत से बनने वाले अग्रमठ की कार्य योजना प्रस्तुत की गई। देश भर के विभिन्न राज्यों से आए समाज प्रतिनिधियों ने सर्व सहमति से पंचकूला में 65 बीघा भूमि पर अग्रमठ बनाने के प्रस्ताव को पारित किया गया।

इस आयोजन में गुजरात से राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भारूका,प्रदेश अध्यक्ष रतन लाल दारुका, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक टिबरेवाल, सहमंत्री सचिन सिंगला, महिला अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल,सौराष्ट्र प्रभारी, सीमा अग्रवाल सहित इस आयोजन देश के सभी प्रांतों से अग्रवाल संगठन के हजारों की संख्या में पदाधिकारी शामिल हुए। उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button