![](https://bharatmirror.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230620-WA0046.jpg)
धर्म- समाजप्रादेशिक
साकीनाका में निकाली गई श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
मुंबई। साकीनाका के सत्य नगर विभाग में पिछले 21 वर्षों से लगातार निकाली जा रही श्री जगन्नाथ रथयात्राआज धूमधाम से निकाली गई। हर वर्ष करीब 1 लाख श्रद्धालु मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, कल्याण से दर्शन के लिए आते हैं। श्री जगन्नाथ रथयात्रा का आरंभ श्री जगन्नाथ मंदिर से होकर श्री गुंडीचा ( मौसीमां) मंदिर जाकर समाप्त हुई।
श्री जगन्नाथ रथयात्रा में मंत्री मंगल प्रभात लोढा, आमदार दिलीप लांडे, आरटीआय कार्यकर्ते अनिल गलगली, अरविंद तिवारी, हरिष भादिर्गे, विनोद मुनि, रणजीत मुनि, राम साहू, सुरेंद्र सिंह, नीलांचल साहू, रियाझ मुल्ला, संदीप येजरे, दत्ता शेलके, एड उत्तम साहू उपस्थित रहे।