मनोरंजन

जाने-माने अभिनेता रसिक दवे का मुंबई में निधन

मुंबई: गुजराती नाटकों, गुजराती फिल्मों और कई हिंदी धारावाहिको और फिल्मों के जाने-माने अभिनेता रसिक दवे का मुंबई में निधन हो गया है। शुक्रवार रात 8 बजे मुंबई में उनका निधन हो गया। बता दें कि रसिक दवे महाभारत में अपने किरदार “नंदा” के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कई गुजराती नाटकों, गुजराती फिल्मों और कई हिंदी धारावाहिकों और फिल्मों में भी अभिनय किया है। साथ ही वह मशहूर अभिनेत्री केतकी दवे के पति हैं।

जानकारी के मुताबिक रसिक दवे 2 साल से अधिक समय से मुंबई के एक अस्पताल में डायलिसिस पर थे। उनकी दोनों किडनी फेल हो गई थी। वह सप्ताह में तीन बार इलाज के लिए अस्पताल जाते थे। लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत और बिगड़ गई।

अभिनेता रसिक दवे ने कई हिंदी और गुजराती नाटकों और फिल्मों में अभिनय किया है। इसके अलावा उन्होंने कई गुजराती नाटकों का भी निर्माण किया है। रसिक दवे सोनी टीवी के सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो ‘एक महल हो सपनों का’ में नजर आए थे। यह शो 1000 एपिसोड पूरे करने वाला पहला हिंदी शो माना जा रहा है।

इसके अलावा उन्हें दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाली प्रसिद्ध टीवी जासूसी श्रृंखला ब्योमकेश बख्शी में भी अभिनय करते देखा गया था। उन्हें आखिरी बार कलर्स टीवी चैनल के संस्कार-धरोहर अपनों की में देखा गया था। टीवी के अलावा उन्होंने 4 टाइम्स लकी (2012), स्ट्रेट (2009), जयसुख काका और मासूम (1996) जैसी कई हिंदी फिल्मों में अभिनय किया। उन्हें ईश्वर (1989) और जूठी (1985) में भी देखा गया था।

उनकी पत्नी केतकी दवे भी एक प्रसिद्ध अभिनय व्यक्तित्व हैं और उन्हें क्योंकि सास भी कभी बहू थी और हिंदी फिल्म कल हो ना हो में सैफ की मां के रूप में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। इन दोनों स्टार कपल्स की एक बेटी रिद्धि दवे है। उन्होंने गुजराती और हिंदी अभिनय के क्षेत्र में योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button