सम्राट पाटिल ने विधायक संगीता पाटिल का जन्मदिन अनोखा तरिके से मनाया
कुपोषित बच्चों को विधायक संगीता पाटिल के जन्मदिन पर किट बांटे
सूरत। लिंबायत विधानसभा विधायिका संगीता पाटिल का जन्मदिन उनके समर्थकों ने जगह-जगह पर मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी के कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता और युवा व्यवसायी सम्राट पाटिल ने भी विधायक संगीताबेन पाटिल के जन्मदिन के अवसर पर सेवा का अनोखा संकल्प लिया। युवा उद्यमी सम्राट पाटिल द्वारा लिम्बायत सुभाष नगर कम्युनिटी हॉल में विधायिका संगीता पाटिल के जन्मदिन पर जरूतमंद कुपोषित बच्चों को पोषण किट बांटे। कार्यक्रम की शुरुआत में विधायिका संगीता पाटिल ने केक काटा। इसके बाद सम्राट पाटिल ने अन्य आमंत्रित अतिथियों के साथ आंगनवाड़ी के लगभग 500 कुपोषित बच्चों को पोषण किट वितरित किए।
इस अवसर पर विधायिका संगीता पाटिल ने बताया कि लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनना हमारा नैतिक कर्तव्य है। 2025 तक देश टीबी मुक्त बने यही मेरे जन्मदिन पर रिटर्न गिफ्ट है। लिम्बायत क्षेत्र मिनी भारत के रूप में जाना जाता है और मैं भारत के लोगों की सेवा करने का अवसर कभी नहीं चूकूंगु। जनता का स्नेह और भावना मुझे काम करते रहने के लिए प्रेरित कर रही है।’ मरीजों की और समाज की सेवा करना वास्तव में जन्मदिन का उत्सव है।
सम्राट पाटिल द्वारा बांटे गए किट में मूंगफली, चना, मूंग, घी, गुड़ और खजूर शामिल थे। बच्चों को स्कूल बैग भी उपहार स्वरूप दिया गया। इस अवसर पर पार्षद विक्रम पाटिल, सोमनाथ मराठे, नगर प्राथमिक शिक्षा समिति के सदस्य संजय पाटिल सहित बड़ी संख्या में भाजपा अग्रणी और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति थी।