गुजरातसूरत

शक्तिसिंह गोहिल बने गुजरात के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

शक्तिसिंह गोहिल दिल्ली और हरियाणा के प्रभारी से मुक्त होंगे।

गुजरात विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस आलाकमान अब गुजरात के नेताओं से ज्यादा खफा है। कांग्रेस हाईकमान ने शक्तिसिंह गोहिल को गुजरात के नए प्रदेश अध्यक्ष का ताज पहनाया है। गुजरात कांग्रेस शक्तिसिंह गोहिल का नेतृत्व मिलने के बाद अब उन्हें दिल्ली और हरियाणा के प्रभार से मुक्त कर दिया जाएगा।

शक्तिसिंह गोहिल वर्तमान में भारत की राज्यसभा के सांसद और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता हैं। वे दिल्ली प्रभारी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं।

शक्तिसिंह ने 1991 से 1995 तक लगातार दो राज्य सरकारों में वित्त, स्वास्थ्य, शिक्षा, नर्मदा मंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने 2007 से 2012 तक विपक्ष के नेता के रूप में गुजरात विधान सभा में विपक्षी दलों का नेतृत्व किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button