धर्म- समाज

श्री राम सेवा संघ ने श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर निकाली शोभा यात्रा

राम दरबार एवं रामसेतु की भव्य अलौकिक झांकियां रथ डीजे बैंड के साथ पुष्प वर्षा की गई

सूरत। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में श्री राम सेवा संघ सूरत द्वारा आयोजित भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ पर्वत पटिया स्थित विनायक रेजिडेंसी शिव धारा रो हाउस प्रियंका इंटरसिटी एथिकल पब्लिक स्कूल से किया गया। शोभायात्रा में 301 राम तुलसी का वितरण किया गया।

शोभायात्रा में राम दरबार एवं रामसेतु की भव्य अलौकिक झांकियां रथ डीजे बैंड के साथ पुष्प वर्षा की गई। शोभा यात्रा में महिलाएं पुरुष बच्चे बहुत बड़ी संख्या में 3000 से अधिक राम भक्त सम्मिलित हुए। सभी ने भगवा वेशभूषा पहने हुये थे।

शोभायात्रा में पार्षद दिनेश राजपुरोहित, गेमर देसाई, राजस्थान युवा संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह शेखावत, जगदीश शर्मा, गिरधारी सिंह राजपुरोहित, गोपाल धूत, ओम शेखावाटी, किशोर सिंह शेखावत, भरत सिह गढवी, ताराचंद ढाका सम्मिलित हुए।

आयोजन समिति शक्ति सिंह तंवर, कमल अग्रवाल, रमेश राजपुरोहित, सरवन सोनी , जयेश भाई , महेंद्र पटेल , संजय पटेल, महेश पटेल, जसवंत सिंह, महेंद्र सिंह चावड़ा इन सभी ने अभिनंदन व आभार प्रकट किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के धार्मिक कार्यों को करने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button