धर्म- समाज

सूरत : विश्व जागृति मिशन सूरत मंडल द्वारा चार दिवसीय विराट भक्ति सत्संग कल से

लोक विख्यात संत सुधांशु जी महाराज धर्म-अध्यात्म के ज्ञान गंगा में गोता लगवाएंगे

लोक विख्यात संत सुधांशु जी महाराज के पावन सानिध्य में विश्व जागृति मिशन सूरत मंडल द्वारा विराट भक्त सत्संग 22 से 25 दिसंबर 2022 दरम्यान रामलीला मैदान, मनपा पार्टी प्लाट, रिलायंस मॉल के सामने, एस.डी. जैन स्कूल के पास, वेसू सूरत में किया गया है। सत्संग 22 दिसंबर को सायं 5 से 7 बजे तक होगा। जबकि 23 से 25 दिसंबर तक सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक तथा सायं 5 से 7 बजे तक होगा।

विश्व जागृति मिशन सूरत मंडल के प्रमुख गोविन्द डांगरा एवं कोषाध्यक्ष अश्विनी अग्रवाल ने बताया कि विगत 20 वर्षों से सुधांशु जी महाराज के सानिध्य में बालाश्रम (अनाथाश्रम) के हितार्थ विराट भक्ति सत्संग का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि महाराजजी गुरुवार के अपरान्ह 2.30 बजे सूरत हवाई अड्डे से बालाश्रम पहुंचेंगे, जहां बच्चों से मुलाकात के बाद शाम पांच बजे कथा स्थल पहुंचेंगे।

कार्यक्रम के पर्यवेक्षक आचार्य रामकुमार पाठक ने बताया कि सद्गुरु के आगमन को लेकर महाराजजी के सभी दीक्षित एवं सत्संग प्रेमियों में हर्ष व्याप्त है। सभी की नजरें महाराजजी का दीदार करने को लालायित हैं। अपने मुखारबिन्द से महाराज जी धर्म-अध्यात्म के ज्ञान गंगा में गोता लगवाएंगे। महाराजजी अपने प्रवचन में जनमानस को जीवन जीने की कला, ध्यान-साधना, भक्ति, अध्यात्म एवं धर्म से जुड़ने की प्रेरणा देते हैं। आचार्यजी ने शहर के सभी धर्म प्रेमियों से सत्संग में शामिल होकर पूण्य अर्जित करने की अपील की है। इस कार्यक्रम के यजमान पवन डांगरा हैं।

मंडल के पूर्व प्रमुख एवं संरक्षक दिलीप ब्रह्मभट्ट, संरक्षक सुरेश मलानी, उपाध्यक्ष योगेश मोदी, पूरणमल सिंघल, महामंत्री डॉ. रजनीकांत
दवे, राम केवल तिवारी, इन्द्रमणि चतुर्वेदी, किशोर पाटिल, वंशी जोशी, बबलू तिवारी, राजू मूले, देवीदास पाटिल, सीताराम मारु के अलावा महिला इकाई कार्यक्रम को
सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button