सूरत

सूरत : आड़तिया कपड़ा एसोसिएशन का फागुन महोत्सव 23 को

फूलों की होली खेली जाएगी

सूरत कपड़ा बाजार का सबसे पुराना संगठन आड़तिया कपड़ा एसोसिएशन द्वारा फागुन महोत्सव 2024 का शनिवार 23 मार्च को द राजहंस एम्पीरिया में मनाया जाएगा। आकास के अध्यक्ष प्रल्हाद अग्रवाल ने बताया कि हर साल के भांति इस साल भी होली के उपलक्ष्य पर आड़तिया कपड़ा एसोसिएशन सूरत द्वारा फागुन महोत्सव 2024 का शनिवार 23 मार्च को दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक मनाया जाएगा। जिसमें कपड़ा व्यापारी, विविध संस्थाओं के अग्रणियों के साथ फूलों की होली खेली जाएगी। साथ ही साथ ठंडाई, अल्पाहार का लुफ्त उठाया जाएगा।

संस्था के अध्यक्ष प्रल्हाद अग्रवाल, उपाध्यक्ष केदारनाथ अग्रवाल, मंत्री महेश जैन, सहमंत्री सुदर्शन मातनहेलिया, कोषाध्यक्ष झाबरमल गोयल, सह कोषाध्यक्ष रतन गोयल एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य ने सभी से फागुन महोत्सव 2024 में शामिल होने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button