धर्म- समाज

श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हितेश विश्वकर्मा की अनोखी पहल, ओल्ड एज होम के वृद्धों के साथ मनाया जन्मदिन

सूरत: जन्मदिन पर अक्सर लोग केक कटींग के साथ दोस्त और परिजनों के साथ पार्टी करते हैं, लेकिन श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा ने अपने जन्मदिन पर निराधार वृद्धोंकी सेवा कर अनोखी मिसाल समाज के समक्ष पेश की है।

श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का शनिवार को 36वां जन्मदिन था। इस अवसर पर उन्होंने अपना जन्मदिन डिंडोली स्थित और अनिल बागले द्वारा संचालित ओल्ड एज होम में मनाने का निर्णय किया। वे अपने साथियों के साथ ओल्ड एज पहुंचे और ओल्ड एज होम में आश्रय लेने वालेे के साथ जन्मदिन मनाया। वृद्धों के लिए उन्होंने स्वादिष्ट भोजन की ना सिर्फ व्यवस्था की, बल्कि, अपने हाथों से वृद्घों को खाना खिलाकर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

हितेश विश्वकर्मा ने बताया कि केक कटिंग और पार्टी यह पश्चिमी संस्कृति है। हमारी हिंदू संस्कृति में जन्मदिन पर माता-पिता और बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया जाता है। हिंदू संस्कृति को जीवंत रखने के लिए ही मैंने निराधार वृद्घों के बीच जन्मदिन मनाकर उनका आशीर्वाद लेने का निर्णय किया था।
Hitesh Vishwakarma Profile: https://www.hiteshvishwakarma.com/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button