भारत

ITBP Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जवानों की बस पलटी, 6 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बड़ा हादसा हुआ है। पहलगाम के चंदनवाड़ी में एक घाटी में ITBP कर्मियों से भरी बस पलट गई। इस हादसे में 6 जवानों की जान चली गई है जबकि कई घायल हो गए हैं। बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। 19 एंबुलेंस को घटना स्थल पर तैनात किया गया है।

एक बस आईटीबीपी के जवानों को चंदनवाड़ी से पहलगाम ले जा रही थी। ब्रेक फेल होने से बस घाटी में गिर गई। बस में 39 यात्री सवार थे। 37 जवान आईटीबीपी के और दो जवान जम्मू-कश्मीर पुलिस के थे। हादसे का वीडियो एएनआई ने पोस्ट किया है।

ये सभी जवान अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर थे। अमरनाथ यात्रा पूरी कर श्रद्धालु वापस लौट रहे थे। इसी बीच बस का ब्रेक फेल होने से बस खाई में गिर गई। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

पुलिस के अनुसार अनंतनाग जिले के चंदनवाड़ी पहलगाम के पास सड़क दुर्घटना में आईटीबीपी के 6 जवान शहीद हो गए और अन्य घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सेना के अस्पताल श्रीनगर ले जाया गया है।

जम्मू और कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button