धर्म- समाज

शोभा यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह यज्ञ शुरू

सूरत। गौ सेवार्थ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह यज्ञ का आयोजन गुरूवार से गोडादरा क्षेत्र में शुरू किय गया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन जोन 15 सूरत की ओर से श्री राधा कृष्णा मंदिर प्रांगण गोडादरा से कथा स्थल तक तुलसी शोभायात्रा यात्रा मनीष पारीक, कांता पारीक एवं ज्योति राजपुरोहित के संयोजन में निकाली गई। शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में मातृशक्ति अभूतपूर्व उत्साह दिखाते हुए शोभा यात्रा में शामिल हुई । श्रद्धालु “श्रीमद्भागवत भगवान की जय” के जयकारे लगा रहे थे। भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस यात्रा में महिला श्रद्धालुओं ने अपने सिर पर तुलसी लेकर चल रही थी।

कथा मुख्य यजमान घनश्याम सेवग ने सिर पर साक्षात भगवान कृष्ण रूपी पोथी धारण कलश यात्रा में शामिल हुए। इसके पश्चात पूजा – अर्चना व भजन – कीतर्न के साथ भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू हो गया। श्रीमद् भागवत कथा में देश के प्रसिद्ध कथा वाचक बाल संत श्री भोलेबाबाजी ने अपने श्रीमुख से संगीतमयी श्रीमद भागवत कथा ज्ञान गंगा प्रवाहित कर दी। जिसमें श्रद्धालु आनंदित हुए। कथा के प्रथम दिन व्यासपीठ से बाल संत श्री भोलेबाबाजी कहा भागवत कथा जीवन में सकारात्मकता और भक्ति भाव का संचार करती है। यह मनुष्य को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

श्री कृष्णा ड्रीम्स एवं स्टलर के पास एसएमसी गार्डन के निकट गौसेवार्थ भव्य संगीतमय श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ का 8 से 14 जनवरी 2026 तक आयोजन किया गया है। प्रतिदिन प्रात: 5 बजे से 6 बजे तक प्रार्थना एवं नित्य स्तूति और प्रात: 6 बजे से 7:30 बजे तक प्रभात फेरी होगी। मीडिया प्रभारी सज्जन महर्षि ने बताया कि इस अवसर विप्र फाउंडेशन जोन 15 सूरत के पदाधिकारी के साथ साथ हजारों की संख्या में गौ भक्त उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button