
बाल सरंक्षण एवं बाल मजदूरी की रोकथाम के लिए सक्रिय प्रयासों की जरूरत,गोगुन्दा थाने के नवनियुक्त थानाधिकारी से शिष्टाचार भेंट
उदयपुर (कांतिलाल मांडोत)। उदयपुर जिले के गोगुन्दा थाने में चाइल्ड वाइल्ड इंडिया की कार्यक्रम अधिकारी अंकिता एवं प्रोग्राम कॉर्डिनेटर आशीष कोठारी ने नवनियुक्त थानाधिकारी कमलेंद्रसिंह सोलंकी ने शिष्टाचार भेंट कर बाल सरंक्षण के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बाल सरंक्षण के संबंधित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।
अंकिता ने कहा कि बाल मजदूरी में लगे है उनको छुड़ाकर उनके गरीब परिवारों को सरकारी योजनाओ से जोडा जाना महत्वपूर्ण है। बाल मैत्री पूर्ण बनाने एवं जिला स्तर पर गठन किया गया बाल सरंक्षण से संबंधित समय पत्र भरवाने का आग्रह किया गया। प्रतिष्ठानो में समय समय पर बाल मजदूर पर निगरानी कर बाल मजदूर का अन्य राज्य में पलायन रोकने पर जोर दिया।बाल मजदूरी से मुक्त करवाने की भी चर्चा की गई।
बाल मजदूरी के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने की बात और शिक्षा से जोड़ने की चर्चा विशेषतौर से चर्चा का विषय बना। गांव स्तर पर बाल सरंक्षण का जागरूकता अभियान पर जोर दिया। अर्जुनसिंह राठौड़ ने गोगुन्दा थानाधिकारी से बाल सरंक्षण एवं बाल मजदूरी पर विस्तृत चर्चा की गई।इस चर्चा में भंवरसिंह सिसोदिया भी उपस्थित रहे।



