
24 January 2022: इस राशि के लोगों के लिए है फायदेमंद आज का दिन, जानिए राशिफल
मेष : आय कम होने से मानसिक अस्वस्थ्यता होगी। इसके अलावा स्वास्थ्य भी अस्वस्थ्य रहेगा। सर्दी खासी, थकान महसूस करेंगे। नौकरी-धंदे में प्रगति होगी। मान सम्मान बढ़ेगा।
वृष : आध्यात्मिकता में वृद्धि होगी। सिद्धांतवादी रवैया रहेगा। संतानों से खुशी का समाचार मिलेगा। संतान की प्रगति से घर में खुशी का माहौल रहेगा। नया जानने का योग है, भाग्य साथ देगा।
मिथुन : संपत्ति में वृद्धि होगी। नए वाहन की खरीदी का योग है। मातृपक्ष की ओर से लाभ होगा। कारोबार में सुधार होने से आय बढ़ेगी। सभी कार्य में सफलता मिलेगी। अच्छे समाचार मिलेंगे।
कर्क : आज शुरू किए गए सभी कार्यो में सफलता मिलेगी। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। शुभ प्रसंग का आयोजन होगा। स्वास्थ्य संबंधित थोड़ी चिंता रहेगी। हितशत्रु से रहना जरूरी है।
सिंह : आनंद, उत्साह, उमंग में बढ़ोत्तरी होगी। कार्य में सफलता मिलेगी। नए कपड़ों की खरीददारी कर सकते है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेमीपात्र का मिलन संभव है। स्वस्थ्य अच्छा रहेगा।
कन्या : सर्दी-खांसी से परेशान होंगे। सिरदर्द, माइग्रेन की परेशानी भी रहेगी। मां की तबियत का ख्याल रखें। किसी कारोबार में निवेश करने से फिलहाल बचे। मानसिक आनंद मिलेगा।
तुला : संघर्ष से सफलता मिलेगी। आय को लेकर असंतोष रहेगा। खर्च में बढ़ोत्तरी होगी। मातृपक्ष से चिंता रहेगी। परिवार में माहौल गरम रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर ख्याल रखना जरूरी है।
वृश्चिक : दोस्तों के कारण आज आपको खुशी मिलेगी। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। संपत्ति का लाभ हो सकता है। अच्छे समाचार मिलने से मन आनंदित रहेगा। फिर भी कोई व्यवहार करने से पहले ध्यान रखें।
धन : नई नौकरी का योग बन रहा है। नौकरी धंधे में सफलता मिलेगी। कारोबार में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ससुर पक्ष से लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मकर : आज आपका नसीब अच्छा है, इस वजह से कम मेहनत करके कार्य में सफलता मिलेगी। यात्रा का आयोजन बन सकता है। परिवार में सुमधुर माहौल रहेगा। आर्थिक प्रगति होगी।
कुंभ : नकारात्मक विचार मन पर हावी होंगे, जिससे जैसा सोचेंगे वैसे परिणाम मिलेंगे। सकारात्मक विचार करें। नौकरी धंधे में आज का दिन शांति से गुजरेंगा।
मीन : वाणिज्य, दूरसंचार, जल आधारित कायर् और सुगंधित द्रव्य, चांदी, रब्बर के व्यापारियों को लाभ मिलेगा। पत्नी के साथ सुमधुर संबंध बरकरार रहेंगे। मिठाई शीतपेय के चहते बनेंगे।