
अग्रवाल विकास ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का गठन : संजय सरावगी अध्यक्ष व राजीव गुप्ता बने सचिव
सूरत, अग्रवाल विकास ट्रस्ट की वर्ष 2022-24 के लिए नई कार्यकारिणी गठन रविवार को सिटी-लाइट स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में किया गया। जिसमे सर्वसम्मति से संजय सरावगी (लक्ष्मीपति ग्रुप) को अध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी में राजीव गुप्ता को सचिव, राहुल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा प्रमोद पोद्दार को उपाध्यक्ष, अनिल शोरेवाला को सहसचिव एवं शशीभूषण जैन को सहकोषाध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर बोर्ड रूम में निर्वर्तमान पदाधिकारियों द्वारा सभी को बधाई एवं शुभकामनायें दी गयी।
इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं अपनी भावी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा की ट्रस्ट की सेवा यात्रा एवं परंपरा को आगे ले जाने का हर संभव प्रयास जारी रखेंगे। प्रस्तावित महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल का भूमि पूजन, निर्माण व् संचालन कार्य प्रारम्भ करना उनकी विशेष प्राथमिकता होगी। इस दौरान उन्होंने समाज के सभी लोगों को साथ लेकर समाज का विकास करने एवं सभी को एक धारा में जोड़ने का उद्देश्य बताया। अंत में उपस्थित सभी को धन्यवाद दिया।
वार्षिक साधारण सभा का हुआ आयोजन
अग्रवाल विकास ट्रस्ट की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन रविवार को सुबह ग्यारह बजे से किया गया। सभा की शुरुआत महाराजा अग्रसेनजी के सामने दीप प्रज्जवलित करके की गयी। सभा में सर्वप्रथम ट्रस्ट के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल द्वारा सभी का स्वागत किया गया। इसके पश्चात् सचिव विनय अग्रवाल द्वारा वर्षिक रिपोर्ट पेश की गयी एवं ट्रस्ट द्वारा किये गए कार्यों के बारे में बताया गया। सभा में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सुभाष पाटोदिया द्वारा आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। अंत में नए पदाधिकारियों का सम्मान किया गया एवं सभी को धन्यवाद दिया गया।