![](https://bharatmirror.com/wp-content/uploads/2022/12/h.jpg)
शिक्षा-रोजगार
शहर में कार्निवल ‘हाफ टिकट’ का आगाज
सूरत। पिछले 8 वर्षों से चल रहा हाफ टिकट बच्चों के लिए कुल 40 एक्टिविटी करता है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि छोटे बच्चों को भी क्रिसमस के दिन एक नया नजरिया मिले और बड़े बच्चे न्यू ईयर पार्टी और कई गतिविधियों के साथ क्रिसमस मनाते हैं। लेकिन छोटे बच्चों का क्या? और इसी विचार ने इस साल 26 दिसंबर तक जमनाबा पार्टी प्लॉट- वेसू में हाफ टिकट का आयोजन किया है। जिसका आज आगाज हुआ।
जिसमें छोटा भीम की टीम द्वारा फ्री एजुकेशन वर्कशॉप, फ्री मूवी, कुल 40 एक्टिविटी कराई जाती है। अमितभाई मिसानी और उनके साथी दीपकभाई द्वारा इसका आयोजन किया गया है। उनका मुख्य उद्देश्य सीखने के साथ-साथ गतिविधि और बच्चों के शिक्षा पर जोर देना है।