सूरत के नागरिकों को मिलेगा नि:शुल्क एक लाख का कोरोना बीमा कवच, जानिए कैसे
सूरत। शहर के मुक्तितिलक फाउंडेशन की ओर से 18 से 65 साल के सूरत लोगों को 1 लाख तक का सीआर पाटिल कोरोना नि:शुल्क बीमा कवच योजना का शुभारंभ किया गया। शनिवार को गोपीपुरा स्थित श्री रत्नसागर जैन स्कूल में 1 मई 2021 को सुबह 10 बजे गुजरात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल के हाथों किया गया।
इस अवसर पर सीआर पाटिल कहा कि शहर के नागरिकों को एक लाख रूपए तक का बिमा कवच मिलेगा इस तरह का पूरे देश में यह पहला कार्यक्रम होगा। इस सेवा के लिए प्रधानमंत्री ने भी मुक्तितिलक फाउंडेशन के चेयरमेन सुरेश डी शाह को अभिनंदन किया है। इस अवसर पर मेयर हेमाली बोघावाला, सांसद दर्शना जरदोष, शहर भाजपाध्यक्ष निरंजन झांझमेरा, डिप्टी मेयर दिनेश जोधाणी सहित अग्रणी मौजूद रहे।
योजना का संचालन शहर की मुक्तितिलक फाउंडेशन के सुरेश डी शाह द्वारा किया गया है। नागरिकों को एसबीआई लाईफ इंशोरन्स कंपनी की कोरोना रक्षक पॉलिसी की टर्म 195 दिन की है। एक व्यक्ति के लिए बिमा कवच की राशि एक लाख रूपए रहेगी। 1 से 5 मई तक सभी व्यक्ति को ऑनलाइन स्वंय एसबीआई लाईफ इंशोरन्स कंपनी द्वारा मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करने होगा। ऑनलाइन पॉलिसी लेते वक्त उस व्यक्ति को पेमेंट करना होगा उसके बाद प्रीमियम की राशि मुक्तितिलक संस्था लौटाएगी।
यह पॉलिसी केवल कोरोना की चिकित्सा के लिए रहेगी अन्य कोई चिकित्सा इस पॉलिसी के तहत नहीं मिलेगी। सरकार मान्य कोविड रिपोर्ट और सरकार मान्य अस्पताल में 3 दिनों तक मरीज भर्ती रहे तो इस पॉलिसी के तहत एक लाख रूपए पॉलिसी धारक को मिलने योग्य है।