प्रादेशिक

कांदिवली में घर–घर तिरंगा पहुंचाने में जुटी नगरसेविका सुनीता यादव

मुंबई। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में देशभर में चल रहे तिरंगा अभियान के बीच मुंबई महानगरपालिका की कार्यसम्राट बीजेपी नगरसेविका सुनीता यादव अपने वार्ड क्रमांक 24 में घर-घर तिरंगा पहुंचाने में जुट गई हैं।

इस बारे में पूछे जाने पर सुनीता यादव ने बताया कि वार्ड में रहने वाले 10,000 परिवारों को तिरंगा पहुंचाने की योजना है। महानगरपालिका का भी इस काम में अच्छा सहयोग मिल रहा है। महापालिका के कर्मचारी जहां झोपड़पट्टी इलाकों में तिरंगा पहुंचाने का काम कर रहे हैं ,वही बीजेपी कार्यकर्ता की मदद से इमारतों में रहने वाले परिवारों तक तिरंगा पहुंचाया जा रहा है।

सुनीता यादव ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में हमारी नई पीढ़ी को भारत के स्वतंत्रता संग्राम इतिहास की संपूर्ण जानकारी आवश्यक है। तिरंगा अभियान से लोगों में देशभक्ति की अलख जगाई जा रही है।

सुनीता यादव और उनके कार्यकर्ताओं द्वारा कांदिवली पूर्व के ठाकुर कंपलेक्स , पोयसर, दत्तानी पार्क और आकुर्ली रोड परिसर में रहने वाले परिवारों को तिरंगा दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button