धर्म- समाज

बिहार विकास परिषद् आयोजित मां दुर्गा पूजा महोत्सव में उमड़े भक्त

पूर्व केंद्रीय मंत्री दर्शना जरदोष, सूरत पश्चिम विधायक पूर्णश मोदी समेत अग्रणी रहे मौजूद

सूरत। बिहार विकास परिषद् सूरत द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार मां दुर्गा पूजा महोत्सव सिंधी समाज वाडी, विजय गारमेंट के पीछे रामनगर, रांदेर रोड सूरत पर आयोजित किया है। माँ दुर्गा महोत्सव पर्व में सूरत के पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री दर्शना जरदोष, सूरत पश्चिम विधायक पूर्णश मोदी, उत्तर भारतीय के समाज से गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहकर पूजा आरती की एवं माँ दुर्गा का आशीर्वाद ग्रहण किया।

प्रत्येक दिन प्रातः और सायंकाल को आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाता है। आज मंगलवार 8 को महिला समिति द्वारा बच्चों के लिए एक प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। 9 को सप्तमी के दिन प्रीति सरगम सिंह, प्रसिद्ध भजन गायका, जबलपुर म्युजिकल संध्या का आयोजन होगा। 10 को प्रसिद्ध गायक सुरेश जोशी एवं संजय अग्रवाल द्वारा भजन संध्या कार्यक्रम, 11 को भोजपुरी गायका प्रियंका सिंह एवं माटी के लाल अनिल यादव द्वारा भजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button