शिक्षा-रोजगार

विधायक संगीता पाटिल के जन्मदिन पर निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने वाली समर्थ एकेडमी में बैग का वितरण

सूरत। लिम्बायत क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षक डी.एस.पाटिल ने लिंबायत की विधायिका संगीता पाटिल की प्रेरणा से सुमन हाईस्कूल के आचार्य अविनाश पाटिल के मार्गदर्शन से श्री स्वामी समर्थ आध्यात्मिक एवं बाल विकास केन्द्र के संस्थापक परमपूज्य गुरुमाऊली के आशीर्वाद से स्व. अनिल उत्तमराव पाटिल सार्वजनिक हाईस्कूल के चेयरमेन उत्तमराव नारायण पाटिल तथा उनके आध्यात्मिक गुरु श्री संजयभाई के आशिर्वाद से और उनके परिवार की सहमति से विद्यादान- श्रेष्ठ दान के तहत क्षेत्र के जरूरतमंद छात्रों को श्री स्वामी समर्थ सेवा के तहत नि:शुल्क शिक्षा “समर्थ अकेडेमी” शुरू की गई हैं।

जिसमें लिंबायत की  विधायिका  संगीताबेन पाटिल के जन्म दिवस के अवसर पर पूर्व छात्र विनोदभाई, शरदभाई और उनके साथी मित्रों द्वारा सभी विद्यार्थियों को बैग वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें क्षेत्र के नगर सेवक डॉ. नरेन्द्र पाटिल, नगर सेविका  अल्काबेन पाटिल,आचार्य अविनाश पाटिल सर, आध्यात्मिक गुरु  संजयभाई, श्री स्वामी समर्थ केन्द्र के सेवेकरी, आज शिक्षक के रूप में सेवा दे रहे पूर्व छात्र, पत्रकारिता संघ के सदस्य, अभिभावक गण एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहन और शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button