भारत

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ‘नेताजी’ मुलायम सिंह यादव का निधन

मुलायम सिंह यादव पिछले कुछ दिनों से गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती थे

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। उन्होंने गुरुग्राम के वेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्होंने 83 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत थी। इस बीच डॉक्टरों ने बताया कि मुलायम सिंह यादव की किडनी में इंफेक्शन है और उनका क्रिएटिनिन लेवल अक्सर खराब रहता है।

पिछले कुछ दिनों से मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती थे और वह जीवन रक्षक दवाओं पर थे। उन्हें आईसीयू में रखा गया था। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी निगरानी कर रही थी। शनिवार को पूर्व सीएम अखिलेश यादव अपने पिता की तबीयत का हाल जानने अस्पताल पहुंचे थे।

मुलायम सिंह यादव के निधन से पूरे देश में उनके समर्थकों और राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। मुलायम सिंह यादव के निधन को राजनीति की सबसे बड़ी क्षति माना जा सकता है।

मुलायम सिंह यादव के बेटे और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट के जरिए नेताजी के निधन की पुष्टि की। अखिलेश ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा- मेरे आदरणीय पिता नहीं रहे।

मुलायम सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर दुख जताया है। पीएम मोदी ने लिखा कि, मुलायम सिंह यादव जमीन से जुड़े नेता थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button